{"_id":"5f188c168ebc3e63b13ac0d6","slug":"broken-road-in-sahia-bazar-vikas-nagar-news-drn350845334","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिया बाजार में सड़क बदहाल, आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिया बाजार में सड़क बदहाल, आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे लोग
Thu, 23 Jul 2020 08:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, साहिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, साहिया
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
साहिया बाजार में बदहाल पड़े मार्ग से गुजरता बाइक सवार।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनिवि की हीलाहवाली कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर सफर करने वाले लोगों पर भारी पड़ रही है। मरम्मत के अभाव में साहिया बाजार के पास सड़क पूरी तरह से बदहाल है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इनमें गिरकर आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। हल्की सी बारिश में सड़क पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो जाती है। शिकायत के बाद भी विभाग सड़क की कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी अमर सिंह तोमर, कपिल राय, जीवन सिंह तोमर, अमर सिंह चौहान, गोपाल रावत आदि का कहना है कि बाजार में सड़क के दोनों ओर बनाई गई नालियां पूरी तरह से चोक पड़ी हैं। बारिश होने पर पानी को निकासी के लिए जगह नहीं मिल पाती और पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है।
विज्ञापन
बताया कि मुख्य बाजार में सड़क के दोनों ओर सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव पारित है, लेकिन वर्तमान में सड़क चौड़ीकरण का काम बंद कर दिया गया है। इसके चलते लोगों को आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
कहा कि सड़क पर कदम-कदम पर गड्ढे बने हुए हैं। जब तक विभाग सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं करता तब तक गड्ढों को पैच वर्क कर भरा जाए। वहीं, लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह का कहना है कि साहिया में सड़क का चौड़ीकरण होना है। लोग खुद से अतिक्रमण हटा लें। इसके लिए वर्तमान में काम रोका गया है। जल्द ही सड़क पर चौड़ीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।