वीडियो देखें: ब्रॉडी स्टील ने फिर खली को ललकारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द ग्रेट खली के साथ रिंग में उतरने से पहले कनाडाई रेसलर ब्रॉडी स्टील ने देश और देशवासियों के खिलाफ जमकर जहर उगला है।
उन्होंने भारतवासियों को पिछड़ा और कमजोर बताया। उन्होंने कहा कि सवा सौ करोड़ लोगों के हीरो खली को सबके सामने पीटकर वह अपना दम दिखाएंगे। उनके सुर से सुर मिलाते हुए अमेरिकी महिला रेसलर रेनी मिशेल ने भी भारत को पूरी तरह निराशाजनक बताया।
शनिवार शाम मुख्यमंत्री आवास में विदेशी रेसलर पत्रकारों से रूबरु हुए। मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत ने कहा कि हल्द्वानी की फाइट बेहद सफल रही है। अब रविवार रात को देहरादून में खली और बाकी विदेशी पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे।
हल्द्वानी में खली से भिड़ने वाले कनाडाई रेसलर ब्रॉडी स्टील ने कहा कि वह खली से बिल्कुल भी डरे हुए नहीं हैं। गुस्सा दिखाते हुए उन्होंने कहा कि हमने तुम लोगों को कंट्रोल किया और सिखाया। सवा सौ करोड़ लोगों के देश जब मैं तुम्हारे हीरो खली को पीट सकता हूं तो फिर किसी को भी पीट सकता हूं।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...
कनाडाई रेसलर ब्रॉडी स्टील ने कहा कि खली की मदद के लिए 25 हजार लोग आए लेकिन मैंने उनके सामने खली को पीटा। हल्द्वानी में हुई फाइट के दौरान खली पर धोखे से वार करने वाले दोनों रेसलर नॉक्स और अपोलो ने भी उनका समर्थन किया।
दूसरी ओर अमेरिकी महिला रेसलर रेनी मिशेल ने कहा कि भारत में सबकुछ निराशाजनक है। खाने से लेकर यहां के लोग तक निराश करने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि वह भारतीय रेसलरों को उन्हीं की जमीन पर धूल चटाने आई हैं। भारतीय रेसलर बुलबुल ने उसका चैलेंज स्वीकार करते हुए कहा कि अब फैसला रिंग में होगा।
सीढ़ी-कुर्सी सब कुछ चलेगा
स्टील ने बताया कि रविवार रात को देहरादून में होने वाला मुकाबला 'नो डिस्क्वालिफिकेशन' होगा। इस मुकाबले में खिलाड़ी सीढ़ी-कुर्सी समेत सभी चीजों का इस्तेमाल लड़ने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा उनकी मदद के लिए दूसरे खिलाड़ी भी उतर सकते हैं।
वीडियो...