बदरीनाथ में फंसे यात्रियों के लिए भगवान बनकर आई बीआरओ की टीम
शुक्रवार से अवरुद्घ हुए बदरीनाथ हाईवे पर रास्ता खोलने का कार्य जारी है। उधर, तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बीआरओ की टीम जुटी है। ताकि यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। अभी भी करीब 20 हजार यात्रियों के फंसे होने खबर हैं।
aबीआरओ के कमांडर आर सुब्रमण्यम का कहना है कि चट्टान से भारी मात्रा में बोल्डर हाईवे पर आ गए हैं, जिन्हें विस्फोट से तोड़ा जा रहा है। इस कारण मार्ग में फंसे यात्रियों के लिए पानी और भोजन जैसी बुनियादी चीजों की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की कोई असुविधा न हो।
विभिन्न पड़ावों में फंसे हजारों यात्रीगण
बता दें कि बदरीनाथ हाईवे में शुक्रवार को हाथी पर्वत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर आने से राजमार्ग अवरुद्ध हो गया था। इसके चलते बदरीनाथ यात्रा भी रोक दी गई। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ सहित विभिन्न पड़ावों में करीब तीस हजार तीर्थयात्री फंसे हुए थे।
हालांकि कुछ यात्रियों ने शुक्रवार रात ही पैदल जाना मुनासिब समझा लेकिन अभी भी बीस हजार यात्रियों के रास्ते में फंसे होने की बात कही जा रही है।