फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BRO employee death in suspicious circumstances

पानी लेने गया था बीआरओ कर्मचारी, जंगल में मिली लाश

Wed, 17 Jan 2018 08:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 17 Jan 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
BRO employee death in suspicious circumstances
dead body - फोटो : demo pic

रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से सटे गुलाबराय के जंगल में सीमा सड़क संगठन में कार्यरत एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है।

विज्ञापन


मौत के कारण का अब तक पता नहीं लग पाया है। इधर, जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने पैतृक घाट पर उसकी अंत्येष्टि कर दी है। नरकोटा गांव निवासी व सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) रुद्रप्रयाग में तैनात केशव कोठियाल (37) पुत्र स्व. सुंदरलाल कोठियाल मंगलवार दोपहर को करीब डेढ़ बजे जंगल में पानी के लिए गया था। देर शाम तक वह नहीं लौटा। कार्यालय से भी उसकी कोई खोज खबर नहीं की गई।
विज्ञापन


युवक के नहीं लौटने पर ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन करते हुए रात 8.30 बजे जब ग्रामीण जंगल की तरफ गुजर रहे थे, तो उन्हें रास्ते में युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां, बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। भाजपा के ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष व मृतक के रिश्तेदार सुरेंद्र प्रसाद जोशी ने बताया कि मौत को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है।

दिल का दौरा पड़ने की संभावना हो सकती है। कोतवाली प्रभारी कुंवर सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। मृतक अपने पीछे वृद्ध माता, पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed