{"_id":"60b2918f8ebc3e34f67eb8cb","slug":"british-citizen-fraudulently-got-indian-documents-made-city-news-drn380089559","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश नागरिक ने धोखाधड़ी कर बनवाए भारतीय दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटिश नागरिक ने धोखाधड़ी कर बनवाए भारतीय दस्तावेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश नागरिक ने जालसाजी कर भारतीय दस्तावेज बनवा लिए। साथ ही अपनी पत्नी का सोसाइटी से इस्तीफा भी फर्जी तरीके से दिखा दिया। पत्नी की शिकायत पर आरोपी ब्रिटिश नागरिक के खिलाफ राजपुर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
राजपुर थाने में नीतू कैंथ निवासी पंचकुला हरियाणा नाम की महिला ने शिकायत की है। महिला का कहना है कि उसका पति परमजीत सिंह सागर मूल रूप से ब्रिटेन का रहने वाला है। उसका जन्म भी वहीं पर हुआ था और उसका ब्रिटिश पासपोर्ट भी बना हुआ है। उसने पिछले दिनों एक सोसाइटी में उसका (नीतू कैंथ का) फर्जी इस्तीफा दिखाकर बाहर करा दिया था।
इसके बाद उसे पता चला कि वह देहरादून में रह रहा है। यहां पर उसने ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र आदि सब फर्जी तरीके से बनवा लिए हैं। इनका प्रयोग उसने बैंक, रजिस्ट्रार ऑफिस, चिट फंड रजिस्ट्रेशन ऑफिस, दूरसंचार विभाग कई सरकारी विभागों में किया। इस तरह उसने कई तरह के लाभ भी अर्जित किए।
विज्ञापन
एसओ राजपुर राकेश शाह ने बताया कि आरटीआई से मिली जानकारी के आधार पर परमजीत सिंह के पास भारतीय वोटर आईडी कार्ड है। जिसमें पता 28, सिनौला, देहरादून दर्शाया हुआ है। जबकि, उसका जन्म इंग्लैंड में हुआ था और वह ब्रिटिश नागरिक है। बताया कि इंडियन सिटीजनशिप एक्ट के मुताबिक ओसीआई (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्ड होल्डर वोटर के रूप में पंजीकरण नहीं करा सकते। नीतू की शिकायत पर परमजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।