फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bright sun in plains of Uttarakhand and snowfall in kedarnath

मौसम अपडेट: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में चिलचिलाती धूप तो केदारनाथ में हुई बर्फबारी

Thu, 04 Oct 2018 12:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Oct 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
Bright sun in plains of Uttarakhand and snowfall in kedarnath
kedarnath

विगत एक अक्टूबर को उत्तराखंड से मानसून के विदाई लेने के बाद अब राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है। चारधाम और पिथौरागढ़ की ऊंची वादियों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। कई बार यहां बर्फबारी हो चुकी है।

विज्ञापन


वहीं मैदानी इलाकों में सुबह-शाम को मौसम में ठंडक का अहसास होने लगा है। लोग सुबह-शाम गर्म कपड़ों में दिखाई देने लगे हैं। हालांकि अभी भी दिन में तेज धूप लोगों को परेशानी कर रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को केदारनाथ धाम में करीब 20 से 25 मिनट तक बर्फबारी हुई। यहां सुबह अचानक मौसम बदल गया और बादल छा गए। जानकारी के मुताबिक धाम में सुबह 10 बजकर 42 मिनट से 11 बजकर 05 मिनट तक बर्फबारी हुई। वहीं बदरीनाथ धाम में मौसम सामान्य बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

01 अक्टूबर को प्रदेश से मानसून विदा हो गया

बता दें कि इस मानसून सीजन में सामान्य बारिश के साथ 01 अक्टूबर को प्रदेश से मानसून विदा हो गया। इस बार मानसून के विदा होने का समय लगातार तीसरे साल पीछे हटा है। प्रदेशभर में मानसून सामान्य रहा है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि एक अक्टूबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरे उत्तराखंड से विदाई हो गई है। मानसून में प्रदेश में औसतन 1217 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 1195 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है।

उन्होंने बताया कि बागेश्वर में सामान्य से 75 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। जबकि, अल्मोड़ा में सामान्य से 35 प्रतिशत कम बारिश हुई है। देहरादून जिले में 1734 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। पांच जिलों में बारिश सामान्य से अधिक हुई है, जबकि आठ जिलों में सामान्य से कुछ कम रही है। इस वर्ष प्रदेश में मानसून ने 28 जून को दस्तक दी थी। हालांकि मानसून सीजन की शुरूआत एक जून से मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed