फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bridge collapses in uttarakhand

उत्तराखंडः ट्रकों के गुजरते वक्त गिरा पुल, दो की मौत, 3 घायल

Thu, 02 Feb 2017 11:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गणाईगंगोली/अल्मोड़ा (पिथौरागढ़)
ब्यूरो / अमर उजाला, गणाईगंगोली/अल्मोड़ा (पिथौरागढ़) Updated Thu, 02 Feb 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
bridge collapses in uttarakhand
bridge collapses - फोटो : amar ujala

कुमाऊं में मदनपुर-नैनी सड़क पर छह साल पहले 1.52 करोड़ की लागत से बना मोटर पुल बुधवार को ध्वस्त हो गया।

विज्ञापन


हादसे के समय दो ट्रक पुल से गुजर रहे थे, जो पुल के ढांचे के साथ नदी में जा गिरे। पुल पर बैठे दो युवक और एक किशोर नदी में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल ले जाते समय दोनों युवकों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। ट्रक चालकों को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने पुल के क्षतिग्रस्त होने के लिए लोक निर्माण विभाग के घटिया निर्माण को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


वर्ष 2010-11 में निर्मित 93 मीटर लंबे इस पुल की गुणवत्ता पर निर्माण के समय स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए थे। घटिया निर्माण कार्य की खबरें अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थीं। आंदोलन भी हुए, लेकिन सरकारी तंत्र ने मामले को दबा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ के डीएम डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि पुल गिरने के कारणों की जांच कराई जाएगी। पुल में खामी मिली तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एक साथ गुजर रहे थे दो ट्रक

bridge collapses in uttarakhand
bridge collapses

बुधवार शाम करीब 4 बजे मदनपुर से 3 किमी आगे न्योलियासेरा में बने स्टील गार्डर पुल से नैनी के लिए पत्थर की रोड़ी ले जा रहे दो ट्रक एक साथ गुजर रहे थे।

दोनों ट्रक जब पुल के बीच हिस्से में पहुंचे तो पुल ध्वस्त हो गया और दोनों ट्रक नीचे गिर गए। पुल पर बाइक खड़ी कर तीन युवक सुनील कुमार (23) पुत्र बची राम निवासी भैसियाछाना, गोलू (16) निवासी हरड़ा, मनोज कुमार (22) पुत्र दिलसाद निवासी भैसियाछाना वहीं बैठे थे।

पुल टूटने से तीनों बाइक समेत नदी में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अल्मोड़ा बेस अस्पताल रेफर किया गया। अल्मोड़ा बेस अस्पताल में डॉक्टरों ने मनोज कुमार और सुनील को मृत घोषित कर दिया।

बेस अस्पताल के सीएमएस डा. डीपी दुर्गापाल ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। जबकि गंभीर रूप से घायल गौरव मेहता उर्फ गोलू को हल्द्वानी रेफर किया गया है।

स्थानीय लोगों ने लोगों को नदी से बाहर निकाला

bridge collapses in uttarakhand
bridge collapses

ट्रक चालक त्रिभुवन पाठक (35) पुत्र बुद्धि बल्लभ पाठक निवासी बेड़ीनाग, चंदन उर्फ चंदू बोरा (31) निवासी बांसपटान को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नदी से बाहर निकाला।

पुल ध्वस्त होने के संबंध में जब लोनिवि बेड़ीनाग डिवीजन के अधिशासी अभियंता जीसी पंत से पूछा गया तो उनका कहना था कि अधिक लोड के कारण पुल गिर गया। दो ट्रकों का भार सहन न करने के सवाल का ईई कोई उत्तर नहीं दे पाए। 

मदनपुर-नैनी सड़क पर पुल ध्वस्त होने से न्योलियासेरा, सारतोला, नैनी, ग्वासीकोट, पिलखी, ननोली, खिरमांडे के लोगों के सामने दिक्कत खड़ी हो गई है। इन गांवों के लोग तहसील मुख्यालय, अल्मोड़ा, हल्द्वानी जाने के लिए इस सड़क का उपयोग करते थे। अब इलाके के लोगों को राईआगर होते हुए गणाईगंगोली आना पड़ेगा। इलाके के लोग पुल गिरने के कारणों की उच्च स्तरीय जांच करने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed