{"_id":"e77151d2303fe6c272bba0e8bd5a1ec0","slug":"bridge-collapsed-in-uttarkashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"असी गंगा घाटी पर बन रहा ब्रिज ढहा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असी गंगा घाटी पर बन रहा ब्रिज ढहा, एक की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sat, 05 Jul 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराकाशी में असी गंगा घाटी के गांवों को जोड़ने के लिए गंगोरी-संगमचट्टी मोटर मार्ग पर डिगिला में बन रहा बेली ब्रिज निर्माण के दौरान ही भरभरा कर ढह गया।
विज्ञापन
एक मजदूर की मौत, तीन घायल
इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई तथा तीन मजदूर घायल हुए। इस हादसे से घाटी के गांवों तक भारी वाहनों की पहुंच का इंतजार अब और लंबा हो गया है।
एनबीसीसी द्वारा निर्माणाधीन 14 पुलों में से एक डिगिला बेली ब्रिज तैयार होने को था। जुलाई प्रथम सप्ताह में ही इस पर यातायात चालू कराने की तैयारी थी।
शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पुल निर्माण में लगी गार्डन रिच शिप बिल्डर्स कोलकाता की कंपनी के मजदूर इस पुल को कसने में जुटे थे।
अचानक पुल के दाहिने एबटमेंट से नोज स्लिप करने से पुल ढह गया। यहां काम कर रहे मजदूर फुकन मंडल(31 वर्ष) पुत्र अबुल हसन मंडल की मौत हो गई। जबकि पंकज विश्वास, सिराजुल मंडल एवं मफीजुल मंडल घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल जिला अस्पताल में भर्ती
सभी मजदूर 24 परगना, थाना बगदाहो पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। घायलों को निजी वाहन की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
निर्माणाधीन पुल के ढहने से क्षेत्र के ग्रामीण सकते में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ ही दिन में चालू होने वाला यह पुल यदि यातायात के दौरान ढहता तो और बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
इसके साथ ही संगमचट्टी की ओर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होने में भी अब समय लगेगा। ज्ञातव्य है कि अगस्त 2012 की बाढ़ में असी गंगा पर बने डिगिला पुल के साथ ही पांच अन्य पुल भी धराशायी हुए थे।
फिलहाल यहां लोनिवि द्वारा तैयार किए गए एक अस्थाई बेली ब्रिज से हल्के वाहनों की आवाजाही चल रही है।