फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   breathing hard dur dumpster in pauri

कूड़े के ढेर से सांस लेना हुआ मुश्किल

Tue, 08 Oct 2013 12:05 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
अमर उजाला, पौड़ी Updated Tue, 08 Oct 2013 12:05 PM IST
विज्ञापन
breathing hard dur dumpster in pauri

देहरादून की तरह पौड़ी शहर भी कचरे से पटा पड़ा है। अगर जल्द ही इस समस्या को हल नहीं किया गया तो लोग संक्रामक रोगों के चपेट में आ जाएंगे।

विज्ञापन


शहरभर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से फैल रही दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। स्वास्थ्य महकमे ने भी इस पर चिंता जाहिर की है। नगर पालिका क्षेत्र में विगत दस दिन से कचरा नहीं उठाया जा रहा है। जगह-जगह लगे कचरे के ढेर वातावरण को प्रदूषित कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों का चलना मुश्किल
कई जगहों पर तो सड़कें इस कदर पटी हैं कि लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी इस पर चिंता जताते हुए कहा कि जल्द कचरा नहीं हटा, तो डायरिया जैसे संक्रामक रोग का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल गार्डन में पार्क निर्माण के लिए पुलिस फोर्स तैनात की जा सकती है, तो कचरा निस्तारण की व्यवस्था के लिए इस तरह की सख्ती क्यों नहीं दिखाई जाती है। आम लोगों को हो रही परेशानी के लिए पालिका-प्रशासन दोनों जिम्मेदार हैं

- दिग्विजय सिंह

सड़कों पर कचरे के ढेर दिनों-दिन बढ़ रहे हैं। अपर बाजार में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। बाहर से आने वाले लोगों को भी समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है।
- विकास अग्रवाल, अपर बाजार

शहर में फैली अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार चाहे जो भी हो यह आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। आम आदमी को स्वच्छता का हक लेने के लिए आगे आना चाहिए। जनता की चुप्पी से ही यह मनमर्जी चल रही है।
- सुनील रावत, विकास मार्ग

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed