{"_id":"fc9e52f4be9f032b7a8549116bb9583e","slug":"break-the-engagement-of-young-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील बातें कर बहलाता है मन, सगाई तुड़वाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील बातें कर बहलाता है मन, सगाई तुड़वाई
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Sep 2013 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा के रिश्तेदार ने ही उसके मंगेतर को फोन पर धमकाकर सगाई तुड़वा दी। यही नहीं मना करने के बाद भी वह छात्रा को बार-बार फोन कर अश्लील बातें करता है।
विज्ञापन
इस आशय की शिकायत छात्रा के मां की ओर से की गई है, जिस पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
छात्रा की सगाई भी तय
नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि दूर का एक रिश्तेदार युवक उनकी लड़की को मोबाइल पर कॉल कर परेशान करता रहता है।
बीकॉम की इस छात्रा की सगाई भी तय हो चुकी थी, लेकिन ज्ञानसू टिहरी गढ़वाल निवासी युवक साहिल चमोली फिर भी उसे फोन पर धमकी देता रहा। साहिल फिलहाल चंडीगढ़ में कोई प्राइवेट जॉब करता है।
विज्ञापन
मंगेतर को भी कई फोन
यही नहीं उसने छात्रा के मंगेतर को भी कई फोन किए। युवक ने छात्रा के मंगेतर को बताया कि वह उसे किसी भी हालत में नहीं छोड़ेगा। अच्छा होगा कि वह उनके रास्ते से हट जाए।
विज्ञापन
इस पर मंगेतर ने डरकर छात्रा से सगाई तोड़ दी। नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष अबुल कलाम ने बताया कि लड़के की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।