{"_id":"9f43a9af39267c9949845d46c7e1eed1","slug":"brahmaswaroop-objection-on-ramdev-tour-of-kedarnath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदेव को यात्रा कराने पर भड़के कांग्रेसी संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदेव को यात्रा कराने पर भड़के कांग्रेसी संत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 25 Oct 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के नजदीकी माने जाने वाले योगगुरु बाबा रामदेव को हेलीकॉप्टर से केदारनाथ यात्रा कराने पर कांग्रेसी संत ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी उखड़ गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह सरकारी धन की बर्बादी है। यात्रा हवा में नहीं सड़क पर चलनी है। आम श्रद्धालु हवा में उड़कर (हेलीकॉप्टर द्वारा) केदारनाथ नहीं जा सकते। पहले सड़कें ठीक कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
कहा, सड़कें हों ठीक
अमर उजाला से बातचीत में जयराम पीठाधीश्वर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि यात्रा तो सड़क मार्ग से ही चलनी है।
सड़क मार्ग से ही यात्रा चलने से देवभूमि वासियों को लाभ होगा जब तक सड़कें ठीक नहीं होती हैं तब तक चारधाम की यात्रा शुरू होने वाली नहीं है।
हेलीकॉप्टर से भेजने पर सवाल
संतों को हेलीकॉप्टर से केदारनाथ भेजकर सरकार क्या हासिल करना चाहती है, वह समझ नहीं पा रहे हैं। ब्रह्मस्वरूप ने कहा कि अगले वर्ष चारधाम की यात्रा शुरू हो सके सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो प्रदेश के लोग आजीविका की तलाश में पलायन करेंगे।
विज्ञापन