फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boyfriend Done Girlfriend Murder Brutally after she denied for Marriage in dehradun

रिश्ता तोड़ने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, चेहरा जलाने का भी किया प्रयास

Mon, 06 Jan 2020 08:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Jan 2020 08:09 AM IST
सार

  • पहचान छिपाने को युवती का चेहरा जलाने का किया प्रयास
  • हत्या करने के बाद सड़क किनारे फेंका शव, कुछ घंटों में खुली हत्या की गुत्थी
  • प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देकर भड़का हुआ था प्रेमी

विज्ञापन
Boyfriend Done Girlfriend Murder Brutally after she denied for Marriage in dehradun
आरोपी प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटेलनगर क्षेत्र में रिश्ता तोड़ने से नाराज प्रेमी ने गर्लफ्रेंड की नृशंस तरीके से हत्या कर दी। गला घोंटने के बाद सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया। हत्यारोपी यहीं नहीं रुका, पहचान छिपाने के इरादे से उसके चेहरे को जलाने की कोशिश की। पुलिस ने कुछ घंटे में लावारिस शव की पहचान कराकर हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कहना था कि प्रेमिका को दूसरे के साथ देखकर माथा ठनक गया था, तभी उसे रास्ते से हटाने की ठान ली थी। 

विज्ञापन


पटेलनगर के शिमला बाईपास पर गणेशपुर के पास रविवार सुबह सड़क किनारे एक युवती का शव पड़ा मिला था। सिर पर चोट के निशान के साथ चेहरा झुलसा हुआ था। युवती का शव मिलने की खबर पर मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्याें का संकलन कराया। युवती के शव की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने जिले भर में महिलाओं की गुमशुदगी की जानकारी जुटाई, लेकिन किसी भी थाना पुलिस ने हाल में किसी महिला की गुमशुदगी होने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन

पांच साल से उसकी गर्लफ्रेंड थी

पुलिस उप महानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी ने बताया कि इसी बीच गोरखपुर इलाके से युवती के गायब होने की जानकारी मिली तो शव की पहचान होने में देर नहीं लगी। परिजनों ने शव को पहचाना तो सबसे पहले उसके प्रेमी उस्मान कुरैशी निवासी गोरखपुर का नाम सामने आया। पुलिस ने कुछ घंटाें में ही आरोपी उस्मान को पकड़कर उससे लंबी पूछताछ की।

टाल-मटोल के बाद आरोपी ने अपनी प्रेमिका की हत्या की बात स्वीकार कर ली। उस्मान का कहना था कि युवती करीब पांच साल से उसकी गर्लफ्रेंड थी। कई बार प्रस्ताव देने के बावजूद वह शादी के लिए तैयार नहीं थी। कई दिन से प्रेमिका दूसरे लड़के के साथ घूम रही थी। उसने शनिवार को प्रेमिका और उसके साथ मिले युवक को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन युवती ने उससे रिश्ता रखने से मना कर दिया था।

इसी बात से नाराज उस्मान ने उसकी हत्या की योजना बना ली थी। शनिवार साढ़े तीन बजे के करीब आरोपी अपनी प्रेमिका को स्कूटी पर साथ ले गया। रात में वापस गांव लौटते समय एक ट्यूबवेल पर गला दबाकर उसे मार दिया। बाद में उसके सिर पर भारी वस्तु मारने के साथ तेल भरा कपड़ा डालकर चेहरा जलाने की कोशिश की, ताकि आसानी से उसकी पहचान ना हो सके। एसपी सिटी श्वेता चौबे और सीओ पटेलनगर अनुज कुमार इस दौरान मौजूद रहे। 

मारता नहीं तो क्या करता, प्यार में किया विश्वासघात

इश्क के जुनून में फंसे उस्मान का कहना था कि मारता नहीं तो क्या करता, क्याेंकि गर्लफ्रेंड ने उसके साथ विश्वासघात किया था। पुलिस अभिरक्षा में उस्मान कुरैशी का कहना था कि गर्लफ्रेंड के साथ वह पांच साल से संपर्क में था और उसकी हर बात को मानता था। वह मजहबी दीवार को तोड़कर शादी करने को तैयार था, लेकिन वह हर बार इंकार करती रही।

प्रेमिका उसे धोखा देकर चुपचाप दूसरे लड़के से शादी करना चाहती थी। उसे मनाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। उल्टा उसके परिवार के बारे में उल्टी सीधी बातकर अपमानित करने की कोशिश की। गर्लफ्रेंड ने उसके साथ विश्वासघात किया था। इसी के चलते गर्लफ्रेेंड को मारा है। इसके अलावा उसके पास कोई रास्ता नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed