फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boycott of board exam.

...तो बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार करेंगे शिक्षक

Fri, 05 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
boycott of board exam.

राजकीय शिक्षक संघ ने 40 शिक्षकों के तबादलों में मनमानी का आरोप लगाते हुए इन्हें निरस्त करने सहित अन्य मांगों पर अमल नहीं होने पर बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार का ऐलान किया है। तीन मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। यदि शिक्षक बहिष्कार पर गए तो परीक्षाएं प्रभावित होंगी।

विज्ञापन


राजकीय शिक्षक संघ के गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने कहा कि एलटी से प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति में देरी हो रही है। प्लान के स्कूलों में शिक्षकों को पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। सीआरसी, बीआरसी के पदों पर नियुक्ति का मामला लटका है। विकल्पधारी शिक्षक उत्तर प्रदेश के लिए कार्यमुक्त नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा अनिवार्य विषय के रूप में लागू नहीं हो पाई है। 29 ए के तहत शिक्षकों के तबादले भी नहीं हुए। राणा ने कहा कि यदि सभी मांगें नहीं मानी गईं तो शिक्षक बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका है कहना
विभाग ने हमारी एक भी मांग पर अमल नहीं किया, इससे शिक्षकों में नाराजगी है। गढ़वाल मंडल में संगठन से करीब तीस हजार से अधिक शिक्षक जुड़े हैं। यदि मांगें नहीं मानी तो हम परीक्षाओं का बहिष्कार करेंगे।
-रविंद्र सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ

शिक्षकों की जो भी मांगे हैं वह शासन स्तर की हैं। इन मांगों पर अमल के लिए निदेशालय और शासन से अनुरोध किया गया है।
-रामकृष्ण उनियाल, अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed