सेल्फी लेकर FACEBOOK पर लिखा 'ये मेरी आखिरी तस्वीर है', और ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्लफ्रेंड से तनातनी के बाद एक युवक ने रेलवे ट्रेक पर सेल्फी ली और पोस्ट किया'ये मेरी आखिरी सेल्फी है' और इसके बाद वह ट्रेन के आगे कूद गया।
हैरान कर देने वाली बात ये है कि रविवार की शाम युवक ने घटनास्थल पर पहुंचकर एक सैल्फी लेकर उसे फेसबुक पर अपलोड करते हुए आखिरी पिक होने का स्टेटस भी लिखा था। खड़खड़ी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना तड़क में करीब चार बजे की बताई जा रही है।
उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की सूखी नदी के पास रेलवे लाइन पर एक शव क्षत विक्षत अवस्था में मिलने पर रेलव ेकर्मियों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि शव दो हिस्सों में बंटा हुआ था। पुलिस की पड़ताल में मृतक की पहचान अभिषेक चौहान (20) पुत्र शिशुपाल सिंह चौहान निवासी गांव ताड़गंज आंवला जिला बरेली यूपी हाल निवासी कैलाश गली खड़खड़ी के रूप में हुई।
कनखल के गांव जगजीतपुर में रहने वाले मृतक के भाई विशेष चौहान ने पुलिस को बताया कि मृतक एक गैस एजेंसी में कार्यरत था और उसका कई दिन से अपनी गर्लफ्रेंड से विवाद चल रहा था। खड़खड़ी चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में गर्लफ्रेंड के चक्कर में मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है।
संभवत इसी वजह से उसने खुदकुशी की है। चौकी प्रभारी की मानें तो युवक रेलवे लाइन पर लेट गया होगा, इसलिए शरीर दो हिस्सों में बंट गया है। बताया फेसबुक पर अपलोड फोटो घटनास्थल की ही प्रतीत हो रही है। पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।