नदी में बहा किशोर, टापू पर अटकी रही जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी के उत्तरौं गांव के तीन बच्चे असी गंगा में नहाते समय बह गए। इसमें दो बच्चे कुछ दूर बहने के बाद किसी तरह नदी से किनारे आ गए। जबकि एक बच्चा करीब 500 मीटर तक नदी के तेज उफान में बहने के बाद बीच टापू पर फंस गया।
सूचना के बाद पहुंचे पुलिस और आपदा प्रबंधन के रेस्क्यू दल ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद किशोर को सुरक्षित निकाला।
उत्तरौं गांव निवासी मोहित मखलोगा (14), सम्मोहित (14) तथा युवराज मखलोगा (13) रविवार दोपहर एक बजे असी गंगा में नहा रहे थे कि इस दौरान अचानक तीनों नदी की तेज धारा में बहने लगे।
पानी में फंसने सूचना मिलते ही हड़कंप
सम्मोहित और युवराज कुछ दूर बहने के बाद नदी से बाहर निकल गए जबकि मोहित 500 मीटर दूरी पर जाकर गाड़ में फंस गया। टापू पर फंसे होने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने बच्चे के टापू में फंसे होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और आपदा प्रबंधन की रेस्क्यू टीम ने बचाव कार्य शुरू किया।
करीब ढाई घंटे के रेस्क्यू के बाद टापू पर फंसे बच्चे को रस्सी के सहारे सुरक्षित निकाला गया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा रही।