{"_id":"596cbc544f1c1b40658b4811","slug":"boy-suicide-by-train-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर पहले की मोबाइल पर बात, फिर ट्रेन से कटकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर पहले की मोबाइल पर बात, फिर ट्रेन से कटकर दे दी जान
ब्यूरो/ अमर उजाला, लंढौरा
Updated Mon, 17 Jul 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने पहले रेल ट्रैक पर खड़े होकर मोबाइल पर बात की। उसके बाद पटरी पर लेट गया। इससे उसकी सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मामला कुछ यूं है, सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक युवक ट्रैक पर जाकर खड़ा हो गया। यहां पर उसने किसी से पहले मोबाइल से बात की। उसके बाद वह ट्रैक पर लेट गया।
विज्ञापन
इससे पहले लोग कुछ समझ पाते तेज गति से आ रही चेन्नई एक्सप्रेस ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके ही मौत हो गई।
मृतक की शिनाख्त उस्मान (20) पुत्र असलम निवासी नगला खुर्द लक्सर के रूप में हुई है। सूचना पर युवक के पिता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक ने आत्महत्या क्यों की। मोबाइल पर उसने किससे बात की। इसकी जांच में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन