एक लड़की के लिए युवक को उसी के रिश्तेदारों ने किया अगवा, फिर जो हुआ उस पर भरोसा नहीं होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के बहादराबाद में रिश्तेदार युवक को उसके घर से उठा ले गए और इसके बाद बंदूक की नोक पर उससे जो काम कराया उस पर आपको विश्वास नहीं होगा।
पुलिस के अनुसार बढ़ेडी निवासी अब्दुल रहमान पुत्र फरमान अली ने कोर्ट में प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि पिछले महीने वह अपने घर में सो रहा था।
रात करीब एक बजे गांव के रिश्तेदार आए और उसे अपने साथ ले गए, जहां पर उन्होंने कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और अगले दिन उसका गांव की एक लड़की के साथ जबरदस्ती बंदूक की नोक पर निकाह करवा दिया।
कोर्ट के आदेश पर सात लोगों पर मुकदमा दर्ज
आरोप लगाया कि उनके चंगुल से जैसे-तैसे छूटने के बाद वह पुलिस चौकी शांतरशाह में अपनी शिकायत लेकर गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
कोर्ट के आदेश पर बहादराबाद पुलिस ने बढ़ेडी गांव के सात लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
प्रभारी थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि अब्दुल रहमान पुत्र फरमान की तहरीर पर इकराम , उसकी पत्नी अनवरी, पुत्री तरमीम, बेटे मोहसीन के अलावा अब्बास पुत्र वाजिद, साना पुत्र हनीफ, भूरा उर्फ फरमान पुत्र हनीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।