फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boy fight with leopard during attack in bageshwar

तेंदुए ने किया हमला तो जान बचाने को दरांती लेकर भिड़ गया लड़का, साहस देख भाग निकला उलटे पांव

Mon, 04 Feb 2019 09:57 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Feb 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Boy fight with leopard during attack in bageshwar
तेंदुए पर पलटवार कर अपनी जान बचाने वाला किशोर

उत्तराखंड के बागेश्वर में गढ़खेत रेंज के कालारौ बैगांव में बकरी चराने जंगल गए किशोर ने खासे साहस का परिचय देते हुए अकेले ही हाथ में दरांती लेकर तेंदुए का सामना किया। बकरियों की ताक में बैठे तेंदुए ने इस किशोर को हमला कर घायल किया। किशोर ने भी दरांती से तेंदुए पर पलटवार किया तो तेंदुआ भाग निकला। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


रविवार को पंकज सिंह मेहरा (17) पुत्र मदन सिंह निवासी कालारौ बैगांव बकरियों को चराने जंगल ले गया था। यह बकरियों की ताक में बैठे तेंदुए ने पंकज पर हमला कर दिया। पंकज के हाथ में दरांती थी और उसने साहस से काम लेते हुए इस दरांती से तेंदुए पर पलटवार किया। प्रतिरोध होने पर तेंदुआ वहां से भाग गया। तेंदुए का पंजा किशोर के सिर पर लगा था। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण उसे लेकर मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ पहुंचे।
विज्ञापन


सूचना पर वन रक्षक आनंद सिंह परिहार भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल प्रभारी एसएस गुंज्याल और फार्मासिस्ट आनंद वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। नौगांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोक बुटोला, जखेड़ा के प्रधान ईश्वर परिहार, नैकाना की प्रधान प्रेमा परिहार ने वन विभाग से घायल को उपचार के लिए शीघ्र आर्थिक सहायता देने की मांग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

तिलसारी और वज्यूला के तेंदुए का आतंक

तिलसारी और वज्यूला न्याय पंचायत के ग्रामीण तेंदुए के आतंक से सहमे हुए हैं। आए दिन तेंदुए के आबादी में दिखने से ग्रामीण स्थानीय बाजारों से अब घर को अकेले नहीं निकल रहे है। 

तिलसारी न्याय पंचायत के नरग्वाड़्री तिलसारी, हुनेरा, गढ़खेत, बगोटिया, सेलाखरक, बजा  और वज्यूला न्याय पंचायत के मवई, भिलकोट, हरीनगरी, बूंगा, कोटियूड़ा, घांघली, गलई आदि गांवों तेंदुआ ग्रामीणों को अक्सर दिन में दिख रहा है।

बूंगा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोक बुटोला, डंगोली के पूर्व प्रधान सुंदर लाल वर्मा, गिरीश रौतेला, घांघली के प्रधान सिकंदर अल्ली ने बताया कि  तेंदुए के भय से ग्रामीण स्थानीय बाजारों से अब शाम को अकेले नहीं निकल रहे है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।  

पेड़ पर घंटो बैठा रहा तेंदुए का बच्चा

एनटीडी के पास गंगनाथ मंदिर और एसएसबी परिसर से लगे जंगल में चीड़ के एक पेड़ पर रविवार दिन में तेंदुए का बच्चा दिखाई दिया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन बीट अधिकारी भुवन राम ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो शावक पेड़ पर ही बैठा था।

बाद में शोर से घबराकर वह जंगल की ओर भाग गया। वन बीट अधिकारी ने बताया कि संभवत: मां से बिछड़कर तेंदुए का बच्चा पेड़ पर चढ़ गया होगा। मालूम हो एनटीडी से सटे फलसीमा, बल्ढौटी, सिकुड़ा बैंड आदि जगहों पर अक्सर तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिलती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed