फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boy death due to Snake bite in dehradun , parents Doing Tantra mantra Puja for three hours

देहरादून: बच्चे की मौत, सांप के काटने का दावा, तीन घंटे झाड़ फूंक कराते रहे परिजन 

Wed, 15 Jul 2020 08:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Jul 2020 08:47 PM IST
सार

  • वन विभाग की टीम ने पूरा घर खंगाला, लेकिन नहीं मिला सांप

विज्ञापन
Boy death due to Snake bite in dehradun , parents Doing Tantra mantra Puja for three hours
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में रायपुर के विरगिलवाला गांव में 15 साल के किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि देर रात दो बजे सोते हुए बच्चे को सांप ने काट लिया था। हालांकि, परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय तीन घंटे तक झाड़फूंक कराने के साथ घरेलू इलाज करते रहे। हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे सुबह पांच बजे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लकी पुत्र राजेंद्र कुमार छोटी बहन सोनाली के साथ सो रहा था। बगल में ही उसकी मां कुसुम, पिता राजेंद्र कुमार भी सो रहे थे। परिजनों के अनुसार तड़के दो बजे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। दर्द महसूस होने पर लकी की नींद खुल गई और उसने परिजनों को जगाया। लकी को अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन घरेलू इलाज करते रहे।
विज्ञापन


इतना ही नही उन्होंने किसी झाड़फूंक वाले को भी बुलाया, लेकिन लकी की हालत बिगड़ती गई। आखिरकार सुबह पांच बजे परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। डाक्टरों ने जांच पड़ताल करने के बाद मृत घोषित कर दिया। लकी स्वामी रामतीर्थ मिशन स्कूल में दसवीं का छात्र था। बेटे की मौत से माता, पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, सांप के काटने से बच्चे की मौत की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने तीन घंटे तक घर का कोना-कोना खंगाल डाला, लेकिन सांप का कहीं पता नहीं चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed