फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy dead body found in brutal condition

दोस्त के जन्मदिन पर गया था, रेलवे पटरी के किनारे दर्दनाक हालत में मिला

Sat, 27 Jan 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 27 Jan 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
boy dead body found in brutal condition
dead body - फोटो : amar ujala

दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने की बात कहकर निकला इंस्पिरेशन स्कूल की नौंवी के छात्र रेलवे पटरी के किनारे दर्दनाक हालत में मिला।

विज्ञापन


छात्र का शव रेलवे पटरी के किनारे मिला। परिजनों ने छात्र की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।

आरोप है कि बच्चों की आपसी लड़ाई में उसे मौत के घाट उतार दिया गया। बाद में हत्या को छिपाने के लिए पटरी पर शव रखकर आत्महत्या का रूप देने की साजिश की गई है।

विज्ञापन

घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की

boy dead body found in brutal condition
Missing
खड़िया व्यवसायी महिपाल सिंह शाही मूल रुप से बागेश्वर के रहने वाले हैं। वह यहां पनचक्की में पत्नी हेमा शाही और बच्चों कविता, योगेश, कमलेश के साथ रहते हैं। कविता महिला डिग्री कालेज से बीएससी कर रही है।

योगेश इंस्पिरेशन स्कूल में 12वीं और कमलेश शाही इसी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक छोटा बेटा कमलेश बुधवार शाम को एक दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कहकर पैदल घर से निकला।

शाम को वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जब दोस्तों के यहां भी कमलेश का पता नहीं चला तो परिजनों ने भोटिया पड़ाव चौकी में गुमशुदगी की तहरीर दी।
 

ट्रेन से कटा हुआ शव बरामद हुआ

boy dead body found in brutal condition
dead body
बृहस्पतिवार सुबह कमलेश के फूफा हरीश सिंह भतीजे की तलाश में काठगोदाम थाने पहुंचे। यहां थाना पुलिस ने उन्हें बताया कि बुधवार रात राजपुरा फाटक के निकट रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन से कटा हुआ शव बरामद हुआ है।

पुलिस ने उन्हें मृतक का फोटो दिखाया। मृतक का फोटो देखकर हरीश सिंह व चाचा मनोज सिंह के होश उड़ गए, वह मृतक कमलेश ही था। उन्होंने तुरंत हादसे की सूचना कमलेश के माता-पिता को दी। लाडले बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों का बुरा हाल हो गया।

इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने कमलेश की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed