'मैं खुद को दूंगा अपने किए की सजा' फेसबुक पर ये पोस्ट डालकर दे दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मैंने जो किया उसकी सजा कोई दे न दे मैं खुद को जरूर दूंगा। मैं जिंदा रहूंगा तो टेंशन देता रहूंगा। अपने सुसाइड के लिए मैं खुद ही जिम्मेदार हूं।' फेसबुक में बबलू ने बुधवार शाम ये आखिरी पोस्ट की और उसके बाद विषाक्त खाकर खुदकुशी कर ली।
दो टुकड़ों में छोड़े गए सुसाइड नोट में भी उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। मूल रूप से अमृतसर का रहने वाला बबलू (25) इस समय सालावाला में किराये के मकान में रह रहा था और पलटन बाजार में नौकरी करता था।
14 सितंबर को फेसबुक में उसने डॉमिनोज में चौथी नौकरी छूटने और उसके बाद 16 सितंबर को ‘फीलिंग अलोन’ पोस्ट की थी।
उपचार के दौरान बबलू की मौत
हाथी बडकला चौकी पुलिस के मुताबिक बुधवार रात देर रात सूचना मिली कि सालावाला में किराये पर रहने वाले बबलू (25) निवासी मुंसिपल कारपोरेशन मोहकमपुरा अमृतसर ने विषाक्त का सेवन कर लिया।
रूम पार्टनर दो युवतियों ने बबलू को पहले मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
साथी युवतियां बबलू को वहां के बजाय दून स्पिन अस्पताल कैनाल रोड ले गई, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
कमरे में पुलिस को तलाशी के दौरान कागज के दो टुकड़ों में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बबलू ने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।
दवा की शीशी से उतारे गए कागज पर लिखा सुसाइड नोट
यह दोनों कागज के टुकड़े दवा की शीशी से उतारे गए हैं। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने प्रशिक्षु सीओ से पूरे मामले की जांच कराई थी।
चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि बबलू पलटन बाजार में नौकरी करता था। इन युवतियों में एक उसकी धर्म बहन जबकि दोनों युवतियां उसकी सहेली है।
जांच के दौरान पुलिस ने बबलू की फेसबुक आईडी खंगाली तो कई राज सामने आए। उसने आखिरी पोस्ट में लिखा था कि वह जिंदा रहेगा तो दूसरों को टेंशन मिलती रहेगी।
इसलिए वह अपनी गलतियों की सजा खुद को देना चाहता है। कई पोस्ट में उसके किसी के साथ प्रेम प्रसंग होने और टेंशन में होने की बातें भी सामने आईं।