फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boy changed gender for love high court ask to uttarakhand Government

प्यार में पड़े दो युवक, एक ने कराया लिंग परिवर्तन तो दूसरे ने कर दिया दुराचार, अब हो रहा ये सब... 

Tue, 12 Feb 2019 04:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 Feb 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
Boy changed gender for love high court ask to uttarakhand Government
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

दो युवक एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। इसके बाद जो हुआ उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पुलिस के खिलाफ लिंग परिवर्तन के मामले में बलात्कार की जगह अप्राकृतिक यौन शोषण की धारा में मुकदमा दर्ज करने की शिकायत पर हाईकोर्ट ने सरकार को जवाब दाखिल करने का एक अवसर और दिया है। कोर्ट सरकार से पूर्व में भी इस मामले में जवाब मांग चुकी है।

विज्ञापन

 
एक महिला ने 2017 में कोटद्वार थाने में कोटद्वार के ही एक अन्य निवासी युवक पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला का कहना था कि वह पहले पुरुष था। मुंबई के एक पांच सितारा होटल में जॉब करने के दौरान उसका एक युवक से प्रेम हुआ।

विज्ञापन

इसके बाद वह लिंग बदलकर महिला बन गई। युवक ने शादी का बहाना बनाकर उसे कोटद्वार बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया। इसकी रिपोर्ट कोटद्वार थाने में आईपीसी की धारा 376 में दर्ज कराई, लेकिन कोटद्वार पुलिस ने 376 का मुकदमा दर्ज न करके 377 अप्राकृतिक यौन शोषण का मुकदमा दर्ज किया।

पूर्व में कोर्ट ने इस प्रकरण पर सरकार को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए थे। जवाब दाखिल न करने की स्थिति में कोर्ट ने सरकार को दोबारा जवाब दाखिल करने का समय दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed