फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Both the lamps of the house went out simultaneously

Dehradun News: एक साथ बुझ गए घर के दोनों चिराग, पीछे रह गया परिवार

Mon, 08 Dec 2025 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Both the lamps of the house went out simultaneously
प्रकाश और संजय की मौत से उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है। दोनों भाई आजीविका के लिए घर से बाहर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। दोनों भाई पर परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। उनकी मौत के बाद से परिवार की आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उनके बच्चों के भविष्य पर भी अनिश्चितता के काले बादल मंडराने लगे हैं। डिरनाड निवासी केवलराम के दो बेटे थे। प्रकाश बड़ा था और संजय उससे छोटा था। दोनों ही राज मिस्त्री का कार्य करते थे। लोग मकानों की छतों की मरम्मत के लिए दोनों को विशेष तौर पर बुलाते थे। इसी काम के सिलसिले में दोनों भूठ गांव गए थे। यहीं रहकर काम कर रहे थे। दोनों भाई विवाहित थे। प्रकाश के दो बेटे और संजय का एक बेटा और बेटी है। चारों ही बच्चे छोटे हैं। दोनों की मौत के बाद परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी केवलराम के बूढ़े कंधों पर आ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed