फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boosting AYUSH education in Uttarakhand Two Ayurveda medical colleges to open soon in hilly regions

उत्तराखंड में आयुष शिक्षा को बढ़ावा: पहाड़ों में खुलेंगे दो आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, केंद्र को भेजेंगे प्रस्ताव

Thu, 23 Jul 2026 09:24 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 23 Jul 2026 09:24 PM IST
सार

बैठक में आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनात योग अनुदेशकों को दिए जा रहे 250 रुपये प्रति घंटा मानदेय को बढ़ाकर 500 रुपये करने का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Boosting AYUSH education in Uttarakhand Two Ayurveda medical colleges to open soon in hilly regions
आयुष मंत्री मदन कौशिक - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

प्रदेश में आयुष शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में दो नए आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी है। इसके लिए आयुष मंत्री मदन कौशिक ने अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनात योग अनुदेशकों का मानदेय दोगुना करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

विज्ञापन


विधानसभा स्थित कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक में आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनात योग अनुदेशकों को दिए जा रहे 250 रुपये प्रति घंटा मानदेय को बढ़ाकर 500 रुपये करने का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, पर्वतीय जिलों में आयुर्वेद शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में एक-एक आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। हरिद्वार जिले के रुड़की में ऐलोपैथिक विभाग के नए भवन का निर्माण हो गया है। पुराने भवन को आयुष विभाग को सौंपने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज ऋषिकुल और गुरुकुल के उच्चीकरण के लिए राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत धनराशि की मांग का प्रस्ताव तैयार किया जाए। पिरान कलियर क्षेत्र में यूनानी चिकित्सालय के लिए चिहिन्त भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग की जद में आने के कारण चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। लेकिन क्षेत्र में एक व्यक्ति की ओर से यूनानी चिकित्सालय भवन के लिए भूमि दान देने की बात की जा रही है। इस भूमि के लिए अधिकारी कार्यवाही करें। बैठक में आयुष सचिव रजंना राजगुरु, संयुक्त सचिव महावीर सिंह, निदेशक आरके सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद:  कुबेर के खजाने तक पहुंची पुलिस जांच, अभिलेखों से किया जा रहा मिलान

कार्यदायी संस्था से धनराशि वापस लेने के निर्देश
आयुष मंत्री ने कहा कि जाखनीधार स्थित 50 बैड के ध्वस्त चिकित्सालय के पुर्ननिर्माण कार्यों को लेकर आवंटित धनराशि के अनुरूप कार्य न करने की शिकायतें मिल रही हैं, अधिकारी जांच समिति गठित कर कार्यदायी संस्था से धनराशि वापस लेने की कार्रवाई करें। कहा, पीपलकोटी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन जर्जर अवस्था में है, इसके लिए जिलाधिकारी से वार्ता कर पीपलकोटी में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर को अन्य भवन में शिफ्ट किया जाए। विभाग में पंचकर्म सहायक, फार्मेसी अधिकारी, योग प्राकृतिक चिकित्सा सहायक पदों पर नियुक्त कार्मिकों को आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रमाणपत्र प्रदान किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed