फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Booking for zoo Corbett Tiger Reserve information will be available on one portal booking will be easy

Dehradun: चिड़ियाघर घूमना हो या फिर कार्बेट टाइगर रिजर्व...बुकिंग करना होगा आसान, एक पोर्टल पर मिलेगी जानकारी

Thu, 01 May 2025 01:39 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 May 2025 01:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर इको टूरिजम से जुड़ी गतिविधियों को और विकसित किया जा रहा है। इसी के तहत पोर्टल तैयार किया जा रहा है। जिससे बुकिंग की सुविधा आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
Booking for zoo Corbett Tiger Reserve information will be available on one portal booking will be easy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

चिड़ियाघर घूमने जाना हो या फिर कार्बेट टाइगर रिजर्व जैसी जगहों पर बुकिंग कराना आसान होगा। लोगों की सुविधा के लिए इको टूरिज्म एक पोर्टल को विकसित करने में जुटा है, जिसमें एकीकृत तौर पर सभी सूचना मिलेंंगी। इसके अलावा जायका से तैयार स्वयं सहायता समूहों उत्पादों का भी लोग खरीद सकेंगे।

विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक इको टूरिज्म प्रसन्न पात्रो कहते हैं कि देहरादून, नैनीताल में चिड़ियाघर है। इसके अलावा वन विभाग से जुड़ी कई स्थान हैं, जहां लोग घूमना और ठहरना चाहते हैं अभी यह जानकारी एक जगह पर नहीं है। अब प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी तरह की सूचना को एक जगह पर लोगों को दिया जाए। इसी के तहत एक पोर्टल विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन

एक महीन में पोर्टल तैयार होने की संभावना

सीसीएफ पात्रो कहते हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इको टूरिजम से जुड़ी गतिविधियों को और विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में पोर्टल तैयार किया जा रहा है। इसके एक महीन में तैयार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Chardham Yatra 2025:  यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले पहले सीएम बने धामी, तीर्थपुरोहित उत्साहित...ऐसा रहा है इतिहास

इस पोर्टल से स्थानों की जानकारी मिलने के साथ बुकिंग की सुविधा होगी। इसके अलावा जायका, हाउस आफ हिमालयन से लेकर स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को भी खरीदने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। होम स्टे से जुड़ी जानकारी भी लोगों को मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed