फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   book fair of amar ujala at dehradun

अमर उजाला के पुस्तक मेले में उमड़ी भीड़

Wed, 13 Aug 2014 12:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Aug 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
book fair of amar ujala at dehradun

मंगलवार को देहरादून में अमर उजाला का पुस्तक मेला युवाओं के भारी उत्साह के साथ शुरू हो गया।

विज्ञापन


स्कूली बच्चों और साहित्य प्रेमियों ने शिरकत की
मुख्य अतिथि उच्चशिक्षा मंत्री इंदिरा ह्दयेश भी एक जगह पर इतनी अध्ययन सामग्री देखकर प्रभावित नजर आईं। मेले में पहले ही दिन भारी संख्या में स्कूली बच्चों और साहित्य प्रेमियों ने शिरकत की।

अंग्रेजी साहित्य, स्टडी मैटेरियल खरीदने को भी भारी उत्साह नजर आया। राजपुर रोड स्थित होटल इंद्रलोक में पुस्तक मेले का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री इंदिरा ह्दयेश ने किया। इस मौके पर उन्होंने सभी स्टॉल पर जाकर पुस्तकों की जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रतियोगी युग में आगे बढ़ने को संघर्ष कर रहे युवाओं के लिए ही नहीं बल्कि साहित्य प्रेमियों के लिए भी एक ही मंच पर एकजुटता का यह बेहतर प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में पहले ही दिन जीआरडी एकेडमी, वीआर क्लासेज, एशियन स्कूल, कुकरेजा इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं के अलावा तमाम पुस्तक प्रेमी खरीदारी के लिए पहुंचे।

मेले में विद्या प्रकाशन और उपकार प्रकाशन के आने की वजह से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं का स्टडी मैटेरियल भी आसानी से उपलब्ध हो रहा है।

इनके हैं स्टॉल

बलूनी स्कूल एंड क्लासेज, विद्या प्रकाशन, बिक बुक बाजार, आधारशिला प्रकाशन, साहित्य भंडार, साक्षी प्रकाशन, एलएसओआईटी, एक्स नाइन कांट्रेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, जनवाणी प्रकाशन, पत्रिका प्रकाशन, भट्ट ब्रदर्स, ग्रोलियर पब्लिकेशन, प्रतियोगिता दर्पण, एस चंद पब्लिकेशन।

18 तक चलेगा मेला
अमर उजाला का पुस्तक मेला 18 अगस्त तक जारी रहेगा। सेंट जोजेफ्स एकेडमी के सामने स्थित होटल इंद्रलोक में आप भी सुबह 11 से शाम आठ बजे तक मेले में अपनी पसंद की पुस्तकें खरीद सकते हैं।

पुस्तक मेले में खास

दीवान ए गालिब : साक्षी पेपर बैंक्स के सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास दीवान ए गालिब है, जिसमें मिर्जा गालिब की शायरी के साथ ही उसका हिंदी में अनुवाद भी है। इसके अलावा उनके पास मुंशी प्रेमचंद का साहित्य, सचित्र वाल्मीकि रामायण और चाणक्य नीति भी उपलब्ध है।

किताबें 100 रुपए किलो : दिल्ली से आए राजा बुक पब्लिकेशन का विशेष ऑफर काफी लुभा रहा है। पब्लिकेशन के नरेंद्र जैन ने बताया कि उनके पास चिल्ड्रन एनसाइक्लोपीडिया है। इसके अलावा 1000 तक की कीमत वाला अंग्रेजी व बाल साहित्य 100 से 200 रुपए प्रति किलो में उपलब्ध है। वह स्कूली कॉपियां भी 70 रुपए किलो दे रहे हैं।

चारों वेद एक जगह : जयपुर से आए पत्रिका प्रकाशन के विवेक चोपड़ा ने बताया कि उनके पास चारों वेदों का संग्रह शब्द वेद उपलब्ध है। देखने में काफी बड़ी इस पुस्तक में 11 संहिता का संकलन है। इसके अलावा उनके पास बाल साहित्य भी खास आकर्षण का केंद्र रहा।

किताबों पर डिस्काउंट : मेरठ से आए विद्या प्रकाशन के राहुल प्रताप ने बताया कि उनके पास प्रतियोगी पुस्तकों के अलावा यूके बोर्ड के मॉडल पेपर, एनसीईआरटी की हिंदी व अंग्रेजी में लिखी पुस्तक भी उपलब्ध है। वह हर बुक पर दस प्रतिशत का डिस्काउंट भी दे रहे हैं।


सीसैट का पूरा मैटेरियल :
आगरा से आए उपकार प्रकाशन के चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि उनके पास प्रतियोगिता दर्पण और इसके अतिरिक्तांक, सामान्य ज्ञान, एसएससी, बैंक, रेलवे, सीटीईटी, यूटीईटी की तैयारी के लिए पुस्तकों के अलावा यूपीएससी के सिविल सर्विस परीक्षाओं के ताजा सी-सैट पैटर्न की किताबें भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed