फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bomb blast in Nepal Dhangadhi area one killed 

नेपाल: होटल में बम विस्फोट के दौरान माओवादी संगठन के कार्यकर्ता की मौत, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Fri, 19 Jul 2019 08:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा(चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा(चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Jul 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Bomb blast in Nepal Dhangadhi area one killed 
bomb blast - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

नेपाल के धनगढ़ी में बृहस्पतिवार शाम को हुए बम विस्फोट में माओवादी संगठन के विप्लव गुट के कार्यकर्ता की विस्फोट में मौत गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस को घटना स्थल से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। घटना के बाद बनबसा से सटी नेपाल सीमाओं पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को सतर्क किया गया है। बृहस्पतिवार को बनबसा से सटे नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर से करीब 65 किलोमीटर दूर कैलाली जिला मुख्यालय धनगढ़ी में बम विस्फोट होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


धनगढ़ी में शहीद गेट के निकट स्थित निलम होटल में हुए बम विस्फोट में होटल मैनेजर केशव राज पांडेय, राम सिंह, जितेंद्र यादव, लखीमपुर निवासी (भारतीय) मोबिन खान और लक्ष्मण सेरेला गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विप्लव गुट के कार्यकर्ता राम बहादुर सिंह की बम विस्फोट में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। विप्लव गुट ने मृतक कार्यकर्ता को शहीद का दर्जा दिया है। धनगढ़ी एसपी कार्यालय के प्रहरी निरीक्षक पुष्कर चंद और कैलाली के प्रहरी निरीक्षक दक्ष कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

टनकपुर के सीओ बीसी पंत ने बताया कि सीमा पर पुलिस और सुरक्षा तंत्र पहले से सतर्क हैं। एहतियात के लिए सुरक्षा एजेंसियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश और पुलिस को सघन तलाशी अभियान चलाने को कहा गया है। उधर, विप्लव गुट का सेती काली ब्यूरो इंचार्ज निर्माण ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राजेंद्र सिंह आत्मरक्षा के लिए बम ले जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed