{"_id":"60065adf8ebc3e2c50456ed5","slug":"bollywood-actress-kavita-kaushik-visited-haridwar-does-ganga-snan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News : टीवी सीरियल एफआईआर फेम चंद्रमुखी चौटाला ने लगाई गंगा में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News : टीवी सीरियल एफआईआर फेम चंद्रमुखी चौटाला ने लगाई गंगा में डुबकी
Tue, 19 Jan 2021 09:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 19 Jan 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
टपकेश्वर मंदिर में एक्ट्रेस कविता कौशिक
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
सब टीवी पर चलने वाले टीवी सीरियल में अपनी हरियाणवी बोली से अलग ही पहचान बनाने वाली चंद्रमुखी चौटाला उर्फ कविता कोशिक ने सोमवार को गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान घाट पर मौजूद पुलिसकर्मियों व उनके प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
साधु-संतों के दर्शन कर धर्मलाभ ले रही हैं कविता
चंद्रमुखी चौटाला उर्फ कविता कोशिश सोमवार की सुबह देहारादून से हरिद्वार पहुंची और यहां पर गंगा में स्नान किया। बिग बॉस 14 से बाहर होने के बाद सब टीवी के सीरियल एफआईआर की अदाकार कविता कोशिक इन दिनों उत्तराखंड में यात्रा पर हैं और मंदिरों व साधु-संतों के दर्शन कर धर्मलाभ ले रही हैं।
विज्ञापन
असली ड्यूटी तो कुंभ में तैनात पुलिसकर्मी कर रहे हैं
गंगा स्नान करने के बाद उन्होंने कहा कि वह तो सिर्फ रील लाइफ में पुलिस आफिसर का किरदार निभा रही हैं। जबकि असली ड्यूटी तो कुंभ में तैनात पुलिसकर्मी कर रहे हैं। जो रात दिन भक्तों की सेवा में जुटे हुए हैं। इसके बाद वह कनखल में स्थित अपने गुरू के आश्रम में भी दर्शनों के लिए पहुंची।
विज्ञापन
अभिनेत्री कविता कौशिक उत्तराखंड दौरे पर
टीवी पर चंद्रमुखी चौटाला के नाम से प्रसिद्ध अभिनेत्री कविता कौशिक उत्तराखंड दौरे पर हैं। हरिद्वार में गंगा स्नान के बाद रविवार को कविता परिवार के साथ दून पहुंचीं। उन्होंने प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में भोले बाबा के दर्शन कर मत्था टेका। इस दौरान मंदिर में उन्हें देखने वालों की भी भीड़ लग गई।
कविता कौशिक दून में अपनी मौसी के घर ठहरी हैं। अमर उजाला से बातचीत में कविता ने बताया कि चंद्रमुखी चौटाला का किरदार उनकी असल जिंदगी से बहुत मिलता जुलता है। पिता पुलिस में थे तो पुलिसवाली का किरदार निभाने में आसानी हुई। कविता ने नौ साल तक एफआईआर सीरियल में चंद्रमुखी का किरदार बखूबी निभाया। कविता ने बताया कि वह जल्द ही पंजाबी फिल्मों में अभिनय करतीं नजर आएंगी।