फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bollywood Actor Tusshar Kapoor arrives Mussoorie with son and friends on new year 2021

नए साल पर बेटे और दोस्तों के साथ मसूरी पहुंचे एक्टर तुषार कपूर, प्रकृति के नजारों का उठाया लुत्फ 

Sun, 03 Jan 2021 11:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Jan 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Tusshar Kapoor arrives Mussoorie with son and friends on new year 2021
मसूरी पहुंचे एक्टर तुषार कपूर - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर अपने बेटे और दोस्तों के साथ मसूरी पहुंचे और नए साल का लुत्फ उठाया। सदाबहार अभिनेता जितेंद्र के पुत्र अभिनेता तुषार कपूर निजी दौरे पर मसूरी पहुंचे थे। तुषार कपूर ने बेटे लक्ष्य कपूर और दोस्तों के साथ माल रोड, लालटिब्बा, कैमल बैक आदि क्षेत्रों में घूमकर प्रकृति के नजारों का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन


कैंपटी रोड स्थित एक होटल में तुषार कपूर ने बेटे के साथ गेम भी खेला। इसके अलावा बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर मस्ती की। मसूरी और कैंपटी क्षेत्र में घूमने की तस्वीर तुषार कपूर ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।
विज्ञापन


तुषार कपूर मसूरी के गांधी चौक स्थित होटल सवाई में ठहरे हैं। होटल स्टॉफ और प्रशंसकों ने तुषार के फोटो भी खिंचवाए। कैंपटी रोड स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट के श्याम भंडारी ने बताया कि होटल में तुषार कपूर और उनके दोस्तों ने लंच भी किया। रविवार को तुषार का मसूरी से वापस जाने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के दल ने पंचायतीराज व्यवस्था की बारीकियां समझीं

जम्मू-कश्मीर के पंचायत प्रतिनिधियों का दल शनिवार को मसूरी पहुंचा। यहां पंचायत प्रतिनिधियों ने मसूरी की माल रोड की सैर की और उत्तराखंड की पंचायती राज व्यवस्था की बारीकियां समझीं। 

कश्मीर क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी मंजूर अहमद डार ने बताया कि जम्मू कश्मीर में हुए पंचायत चुनाव में पंचायत प्रतिनिधियों का 20 सदस्यीय दल उत्तराखंड की पंचायती राज व्यवस्था को देखने व समझने आया है।

जम्मू-कश्मीर में थ्री टियर पंचायत व्यवस्था लागू होने जा रही है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत व्यवस्था को बारीकी से सीखने और समझने के यहां भेजा गया है। पांच दिनों से दल के सदस्य क्षेत्र के गांवों में जाकर पंचायत व्यवस्था की बारीकियां समझ रहे हैं।

जम्मू क्षेत्र से आये खंड विकास अधिकारी कुलदीप शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर की भौगोलिक स्थित एक जैसी है। पंचायत प्रतिनिधि संगीता शर्मा ने कहा कि यहां आकर बहुत कुछ सीखने को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed