फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bolero fall in valley

अनियंत्रित होकर बोलेरो खाई में गिरी, आठ की मौत

Thu, 16 Mar 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Thu, 16 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bolero fall in valley
- फोटो : amar ujala

रामनगर से तड़म गांव की ओर आ रही बोलेरो कैंपर भौनखाल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रामनगर भेज दिया गया है। बताया गया है कि सभी लोग तल्ला सल्ट के तड़म गांव के रहने वाले थे और मोहान में उपले बेचकर देर शाम घर की ओर लौट रहे थे। चालक के मना करने के बावजूद सभी लोग बोलेरो में सवार हो गए थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तड़म गांव के कई ग्रामीण मोहान में उपले बेचने गए थे। देर शाम रामनगर से बोलेरो कैंपर यूके 01 सीए-0543 तड़म गांव की ओर आ रही थी। शाम हो जाने के कारण अन्य वाहन नहीं मिलने के कारण सभी ग्रामीण बोलेरो में सवार हो गए, जबकि चालक ने इतनी सवारियां ले जाने से मना कर दिया था। देर शाम 7.15 बजे तड़म गांव से ठीक दो किमी पहले भौनखाल के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन


दुर्घटना में तड़म गांव निवासी धन सिंह (61) पुत्र कल्याण सिंह, प्रताप राम(60) पुत्र गोपाल राम, कुबेर सिंह (38) पुत्र जसोद सिंह, हिमांशु (15) पुत्र चंद्र सिंह, तुलसी देवी (38) पत्नी गोविंद सिंह, इंद्र (19) पुत्र रमेश सिंह, पीरुली देवी (60) पत्नी मंगल सिंह, उत्तमा देवी (53) पत्नी धन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। लाली देवी पत्नी बालम सिंह, सुलोचना देवी पत्नी गंगा सिंह, कांति देवी पत्नी प्रेम सिंह, बसंती देवी पत्नी मोहन राम, बचुली देवी पत्नी लुर सिंह, मनसा देवी पत्नी गोपाल सिंह, सीता देवी पत्नी महिपाल राम, इंदु देवी पत्नी कुबेर सिंह, मंजू देवी पत्नी पूरन सिंह, 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तम सिंह पुत्र पदम सिंह, लछम सिंह पुत्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र प्रताप पुत्र सुरेंद्र सिंह, पुष्पा देवी पत्नी राम सिंह और उदुली देवी पत्नी अनोप सिंह घायल हो गए। वाहन गिरते ही वहां चीख पुकार मच गई। अंधेरा होने के बावजूद ग्रामीणों की मदद से घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के लोग भी वहां पहुंच गए। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीएम गोपाल राम, थानाध्यक्ष ठाकुर सिंह भी मौके पर पहुंचे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed