फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bolero Crushed Four Years Old Child in Rudraprayag only Son in family

स्कूल से लौट रहे चार साल के बच्चे की यात्री वाहन से कुचलकर मौत, दो बहनों का था इकलौता भाई

Thu, 03 Oct 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ(रुद्रप्रयाग) 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ(रुद्रप्रयाग)  Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Oct 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
Bolero Crushed Four Years Old Child in Rudraprayag only Son in family
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्री वाहन की चपेट में आने से चार वर्षीय बाच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है। साथ ही चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन


शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। घटना के बाद से माता-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है । जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 8.45 बजे संसारी गांव निवासी किशन सिंह बर्तवाल का चार वर्षीय पुत्र आर्यन अपनी मां का हाथ पकड़कर सड़क किनारे चल रहा था।

विज्ञापन


वह गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कर अपनी मां के साथ घर लौट रहा था। इस दौरान उसने अपनी मां का हाथ छोड़ दिया और सड़क में दौड़ने लगा। जब तक उसकी मां उसे आवाज देती। वह कुंड की तरफ से आ रहे यात्री वाहन (बोलेरो) की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बुरी तरह से लहुलुहान बच्चे को उसकी मां और चालक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उप जिलाधिकारी वरूण अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, प्रकाश रावत, मनोहर गुसाईं, प्रदीप सिंह, रवींद्र रावत, श्याम सिंह आदि लोग भी मौजूद थे। 

Trending Videos

चालक को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

वहीं, थानाध्यक्ष सुबोध ममगाईं भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेकर वाहन को सीज किया। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया। 

साथ ही वाहन चालक को हिरासत में लेकर थाना ले गए, जहां उसके विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 व 304ए में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष ममगाईं ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर चालक से पूछताछ की गई है।

दो बहनों का इकलौता भाई था आर्यन

किशन सिंह बत्रवाल की तीन संतानों में आर्यन दो बहनों का इकलौता भाई था। वह, राजकीय प्राथमिक विद्यालय संसारी में पढ़ रहा था। इसी वर्ष माता-पिता द्वारा उसे स्कूल में भर्ती किया गया था। प्रत्येक दिन उसकी माता उसे स्कूल छोड़ने व घर लेने आती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed