फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bodybuilding compeion tejendra sing welcome in uttarakhand 

बॉडी बिल्डिंग में अमेरिका से गोल्ड जीतकर उत्तराखंड पहुंचे तेजेंदर का जोरदार स्वागत, कही ये बात

Sun, 20 Aug 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला Updated Sun, 20 Aug 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bodybuilding compeion tejendra sing welcome in uttarakhand 

लांस एजेल्स अमेरिका में हुए विश्व पुलिस और फायर गेम्स 2017 बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड मैडल जीतने वाले तेजेंद्र सिंह का शनिवार को घर वापसी होने पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन


देर रात तेजेंद्र सिंह के आवास पर जश्न का माहौल रहा। शनिवार को दोपहर को उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत माजरीग्रांट शेरगढ निवासी तेजेंद्र सिंह दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। भारी संख्या में खेल प्रेमी, उनके गांव के लोग और स्थानीय जनप्रतिनिधि तेजेंद्र के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे। जैसे ही तेजेंद्र एयरपोर्ट से बाहर निकले लोगों ने फूलमालाओं और देशभक्ति के नारों से जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन


वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2017 में देश के लिए बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के 85 किग्रा भारवर्ग में गोल्ड मैडल जीतने वाले उत्तराखंड पुलिस के जवान तेजेंद्र सिंह ने कहा कि बाडी बिल्डिंग को राज्य में खेल का दर्जा दिया जाना चाहिए। राज्य में खेलों की प्रतिभाएं हैं जरूरत केवल प्रोत्साहन करने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

72 देशों के 33 हजार खिलाड़ियों ने शिरकत की

Bodybuilding compeion tejendra sing welcome in uttarakhand 

डोईवाला विकास खंड की माजरी ग्रांट ग्राम पंचायत के शेरगढ गांव में रहने वाले उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल तेजेंद्र सिंह ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में देश को गोल्ड मेडल दिलाया है। विदेश की धरती पर सोना जीतने की खुशी उनके डोईवाला से लेकर उनके गांव तक में देखी जा सकती है। 

प्रतियोगिता के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 72 देशों के 33 हजार खिलाड़ियों ने शिरकत की थी। बाडी बिल्डिंग के 85 किलो भारवर्ग में अंतिम छह में शामिल होने के बाद कड़ी टक्कर हुई। निर्णायक मंडल ने टॉप थ्री में उनको पहला स्थान दिया, जिससे वह गोल्ड मैडल के हकदार बन गए।

मूल रूप से हरिद्वार जनपद में तैनात तेजेंद्र प्रेक्टिस के दौरान आईजी कार्यालय में अटैच थे। सरकार द्वारा पर्याप्त प्रोत्साहन नहीं मिलने से नाखुश तेजेंद्र ने बताया कि झारखंड प्रदेश की एक महिला सिपाही को ऐसी प्रतियोगिता में सिल्वर जीतने पर वहां की सरकार ने डिप्टी एसपी बनाया था, जबकि वह लगातार दो गोल्ड ला चुके हैं लेकिन कोई प्रोत्साहन नहीं मिला। इसके बावजूद देश और राज्य का नाम रोशन करने के लिए मुंबई में अक्टूबर में होने वाली एमच्योर ओलंपिया अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने के लिए तैयारी में जुट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed