फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Body Massage center will open on Kedarnath yatra Route for char dham yatra 2020

चारधाम यात्रा 2020: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अब तीर्थयात्रियों को मिलेगी मसाज सेंटर की सुविधा

Fri, 28 Feb 2020 06:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Feb 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Body Massage center will open on Kedarnath yatra Route for char dham yatra 2020
- फोटो : फाइल फोटो

29 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में पैदल मार्ग से धाम पहुंचने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को इस बार मसाज सेंटर की सुविधा भी मिलेगी। जहां पैर, हाथ में दर्द होने पर यात्रियों को सेक के साथ मसाज भी दी जाएगी।  

विज्ञापन


 पर्यटन विभाग के माध्यम से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर प्रारंभिक चरण में सात स्थानों पर मसाज सेंटर का संचालन किया जाएगा।  जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि पहली बार यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को यह सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन


सेंटर के संचालन के लिए इच्छुक युवा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के जरिए ऋण प्राप्त कर सकते हैं। बताया कि इस सुविधा से यात्रा पर आने वाले बुजुर्ग, जरूरतमंदों को मदद मिलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम की पूजा के लिए करें ऑनलाइन बुकिंग

अगर आप बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में पूजा के लिए आज ही बुकिंग करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। मंदिर समिति ने केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा की ऑनलाइन बुकिंग के लिए अपनी वेबसाइट https://badrinath-kedarnath.gov.in/ खोल दी है।

समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने बताया कि देश-विदेश के श्रद्धालु आगामी अप्रैल से नवंबर माह तक संचालित चारधाम यात्रा में बदरीनाथ और केदारनाथ में पूजा-अर्चना, दर्शन के लिए बुकिंग करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed