फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boarding school sexual assault case parents big warning to school

बोर्डिंग स्कूल गैंगरेप: खाली हो गया स्कूल, बच्चों को ले गए अभिभावक, दे डाली ये चेतावनी

Sat, 22 Sep 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Sep 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
boarding school sexual assault case parents big warning to school
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

गैंगरेप की घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित अभिभावक बोर्डिंग स्कूल से अपने बच्चों को लेकर चले गए।

विज्ञापन


इसके अलावा डे स्कोलर्स के अभिभावकों ने भी बच्चों को निकालना शुरू कर दिया है। बोर्डिंग स्कूल से बच्चों को ले जाने वाले अभिभावकों का कहना है कि यदि उनके बच्चों का साल खराब हुआ तो वे प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। 

बता दें कि स्कूल 52 बच्चे बोर्डिंग में और 298 बच्चे डे स्कोलर्स हैं। घटना के बाद प्रबंधन की जिस तरह की भूमिका सामने आई उससे अभिभावकों में चिंता के साथ-साथ गुस्सा भी था।

विज्ञापन

बाल आयोग की जांच ने सारी पोल खोलकर रख दी

अभिभावक लगातार अपने बच्चों की चिंता में बच्चों से मिलने पहुंच रहे थे। इसी बीच बाल आयोग की जांच ने भी सारी पोल खोलकर रख दी। पता चला कि यहां बच्चों की सुरक्षा को लेकर कदम नहीं उठाए गए हैं।

लगभग 50 बीघा के कैंपस में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है। अब चूंकि स्कूल की मान्यता पर तलवार लटकी है तो अभिभावक और ज्यादा चिंतित हो गए।

बताया जा रहा है कि बोर्डिंग में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक धीरे धीरे देहरादून में इकट्ठा होना शुरू हो गए थे।

ज्यादातर जिम्मेदार अधिकारी जेल में बंद

बृहस्पतिवार को स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं खत्म होने के बाद अभिभावकों ने अपने बच्चों को यहां से हटाने का फैसला किया।

इस पर  बोर्डिंग स्कूल के ज्यादातर बच्चों के अभिभावक अपने अपने बच्चों को शुक्रवार को यहां से लेकर चले गए।

हालांकि, कितने यहां से गए हैं इसकी पुष्टि करने के लिए स्कूल में कोई अधिकारी ही नहीं है। ज्यादातर जिम्मेदार अधिकारी वर्तमान में जेल में बंद हैं। इसके साथ ही उन्होंने साल खराब होने की दशा में प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed