फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boarding School Sexual assault case: Court will give Decision on 28th january

बोर्डिंग स्कूल गैंगरेप प्रकरण: 28 को आएगा फैसला, दुष्कर्म के बाद स्कूल प्रबंधन ने कराया था गर्भपात 

Sat, 25 Jan 2020 11:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 25 Jan 2020 11:28 AM IST
सार

  • अदालत में सभी 21 गवाहों की गवाही के साथ पूरी हुई दोनों पक्षों की बहस 
  • सितंबर 2018 में सहसपुर क्षेत्र के बोर्डिंग स्कूल में सामने आया था मामला 

विज्ञापन
Boarding School Sexual assault case: Court will give Decision on 28th january
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

राजधानी देहरादून के चर्चित बोर्डिंग स्कूल गैंगरेप प्रकरण में 28 जनवरी को कोर्ट फैसला सुना सकती है। इस मुकदमे में अब तक अभियोजन और बचाव दोनों पक्षों के गवाहों की गवाही हो चुकी है। इसके साथ ही 50 से ज्यादा लिखित और वैज्ञानिक साक्ष्यों के दस्तावेजों को भी अदालत में प्रस्तुत किया गया है। 

विज्ञापन


सितंबर 2018 में सहसपुर क्षेत्र के एक बोर्डिंग स्कूल में छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। घटना 14 अगस्त 2018 की बताई गई थी। आरोप था कि उसके चार सहपाठी और सीनियर छात्र ने उससे दुष्कर्म किया और फिर स्कूल प्रबंधन ने उसका गर्भपात भी कराया।
विज्ञापन


मामले को उसके घरवालों से भी छिपा कर रखा गया। घटना का खुलासा होते ही पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़कर एक बालिग छात्र को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आपराधिक साजिश और गर्भपात कराने के मामले में डायरेक्टर समेत प्रबंधन के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नाबालिग छात्रों के बारे में भी होगा फैसला 

सभी वयस्क आरोपियों के खिलाफ विशेष पोक्सो अदालत में मुकदमा चल रहा है। इस मुकदमे में अभियोजन की ओर से कुल 21 गवाह पेश किए गए हैं। जानकारी के अनुसार सभी गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। दोनों पक्षों की बहस भी बुधवार को पूरी हो गई। दोषारोपण और फैसले की तिथि अदालत ने 28 जनवरी नियत की है। 

बता दें कि तीन नाबालिग छात्रों के खिलाफ किशोर न्याय बोर्ड में मुकदमा चला था। करीब पांच महीने की सुनवाई के बाद बोर्ड ने सभी बाल अपचारियों को बरी कर दिया था। लेकिन, इस फैसले के विरोध में अभियोजन की ओर से पोक्सो कोर्ट में अपील की गई थी। बताया जा रहा है कि इस मामले में भी पोक्सो कोर्ट 28 को ही फैसला सुनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed