फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boarding school sexual assault case cm trivendra order for noc Cancelation

बोर्डिंग स्कूल गैंगरेप: सीएम त्रिवेंद्र ने दिए स्कूल की एनओसी और मान्यता रद्द करने के निर्देश

Mon, 24 Sep 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Sep 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
Boarding school sexual assault case cm trivendra order for noc Cancelation
trivendra singh rawat

देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में छात्रा संग गैंगरेप की घटना को लेकर अब शासन भी सख्त हो गया है। अब जल्द ही स्कूल की एनओसी रद्द होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही स्कूल की मान्यता खत्म करने के लिए सीबीएसई को भी पत्र लिखा है।

विज्ञापन


यह निर्देश मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को गांधी नेत्र अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि बच्चियों का यौन उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि, बोर्डिंग स्कूल गैंगरेप प्रकरण में एसआईटी ने घटनास्थल का मुआयना कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए है। सोमवार को इन साक्ष्यों को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन सुनवाई टल गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 16 सितंबर को भाऊवाला स्थित बोर्डिंग स्कूल में दसवीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया था। यह घटना गत 14 अगस्त की बताई गई थी, जिसका आरोप स्कूल के ही चार छात्रों पर है। जांच में पुलिस को पता चला था कि घटना के बाद वह गर्भवती हो गई थी, जिसका गर्भपात कराने का भी प्रयास किया गया।

भाऊवाला बोर्डिंग स्कूल में गैंगरेप प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने एसआईटी का गठन कर दिया है। एसपी क्राइम लोकेश्वर सिंह की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय टीम एसआईटी मामले में विवेचना की निगरानी और प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच करेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed