{"_id":"59a78c6d4f1c1bf4278b4871","slug":"blue-whale-suicide-game-shocking-case-found-in-dehradun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सामने आया ब्लू व्हेल के ‘खूनी पंजे’ का एक और सनसनीखेज मामला, पढ़ेंगे तो खौफ से भर जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामने आया ब्लू व्हेल के ‘खूनी पंजे’ का एक और सनसनीखेज मामला, पढ़ेंगे तो खौफ से भर जाएंगे
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 31 Aug 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
ब्लू व्हेल
- फोटो : social media
देहरादून में ब्लू व्हेल गेम का एक और मामला सामने आया है। शहर में ब्लू व्हेल के शिंकजे में फंसा यह तीसरा शिकार है।
विज्ञापन
ब्लू व्हेल गेम खेल रही 12वीं की छात्रा को समय रहते मौत के मुंह में जाने से बचा लिया गया। छात्रा खूनी खेल के तीसरे स्टेज पर पहुंच चुकी थी। लेकिन पुलिस और खुफिया विभाग की सतर्कता ने उसे बचा लिया।
इससे पहले कि छात्रा कोई आत्मघाती कदम उठाती पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया। संबंधित केंद्रीय विद्यालय को छात्रों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। वहीं, पुलिस ने ब्लू व्हेल खेल रहे इसी केवि के दो अन्य छात्रों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
कई दिनों से खेल रही थी ब्लू व्हेल गेम
blue whale
- फोटो : blue whale
चकराता रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय में 12वीं की छात्रा कई दिनों से ब्लू व्हेल गेम खेल रही थी। छात्रा के पिता का देहांत हो चुका है। स्कूल के ही एक साथी ने उसके मोबाइल में यह गेम चलाया था।
वह दो स्टेज पार कर तीसरे स्टेज पर पहुंच चुकी थी। इस बीच इसकी जानकारी खुफिया विभाग को मिली। विभागीय अधिकारियों ने पड़ताल शुरू की और पुलिस की मदद से छात्रा तक पहुंच गए। छात्रा से सबसे पहले मोबाइल जब्त कर लिया गया है।
पूछताछ में छात्रा ने बताया कि स्कूल के ही साथी छात्र ने उसके मोबाइल में ब्लू व्हेल गेम चलाया था। वह छात्र भी यह गेम खेल रहा है। एक अन्य छात्र भी खूनी खेल में लगा है। पुलिस ने उन दो छात्रों की तलाश भी शुरू कर दी है। उधर, छात्रा की काउंसिलिंग भी की जा रही है। उसे समझाया जा रहा है कि यह ब्लू व्हेल गेम कितना खतरनाक है।

देहरादून का तीसरा मामला
ब्लू व्हेल
- फोटो : social media
शहर में ब्लू व्हेल गेम का यह तीसरा मामला है। इससे पहले डालनवाला स्थित एक नामी स्कूल के छात्र को ब्लू व्हेल के अंतिम पड़ाव पर पहुंचने के बाद उसके साथी छात्रों ने बालकनी से छलांग लगाने से रोका था।
इसके अलावा राजपुर रोड स्थित एक और नामी स्कूल में छात्र ने ब्लेड से अपने हाथ पर अपना नाम लिख लिया था। वह भी ब्लू व्हेल खेल रहा था।
स्कूल-कॉलेजों में सतर्कता बरतने के निर्देश
आईजी, कानून व्यवस्था दीपम सेठ ने प्रदेश के सभी पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर व्लू व्हेल गेम को लेकर स्कूल-कॉलेजों में सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने कहा कि गोपनीय रूप से स्कूलों में जांच-पड़ताल कराई जाए कि स्कूली बच्चे इस खूनी खेल के शिकार तो नहीं हैं। उधर, आईजी के निर्देश पर देहरादून की एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने एलआईयू को इस मामले में जांच करने को कहा है।