फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   blue whale game addicted student want to kill them self

ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल ने देहरादून में दी दस्तक, पांचवीं के बच्चे ने दांव पर लगा दी जान

Thu, 17 Aug 2017 09:02 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Aug 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
blue whale game addicted student want to kill them self
Blue Whale

ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल ने देहरादून में भी दस्तक दे दी है। देहरादून के एक स्कूल में बच्चे ने इस खतरनाक गेम में पड़कर अपनी जान दांव पर लगा दी।

विज्ञापन


ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल तेजी से बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। जिसके चलते भारत सहित दुनियाभर में कई बच्चे आत्म हत्या कर चुके हैं। 

खबर ‌है कि  देहरादून के एक स्कूल में प्रिंसिपल द्वारा कक्षा पांच के बच्च को आत्महत्या करने से बचाया गया। प्रिसिंपल ने बताया कि कई दिनों से वह बच्चे के अजीब व्यवहार को नोटिस कर रहे थे।
विज्ञापन


ये बच्चा दूसरे बच्चों से अलग रहने लगा ‌था और किसी से ज्यादा बात भी नहीं कर रहा था।  प्रिंसिपल द्वारा बच्चे के परिजनों को बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने किए चौंकाने वाले खुलासे

blue whale game addicted student want to kill them self
suicide
इस कारण प्रिंसिपल इस पर नजर रख रहे थे। ब्लू व्हेल गेम से रेस्‍क्यू हो जाने के बाद बच्चे की काउंस‌लिंग की गई तो चौंकाने वाला सच सामने आया।

बताया कि इस गेम के तहत उसे डेयर वाले गेम दिए जाते थे और उसे पूरा न करने पर खुद को खत्म करना होता था। इस गेम के तहत उसे अपने आप को नुकसान पहुंचाने का चैलेंज दिया गया था। 

बता दें कि ब्लू व्हेल चैलेंज गैम, एक इंटरनेट गेम है। जिसमें डेयर की एक चेन होती है। जिन्हें पूरा करने के लिए खिलाड़ियों को 50 दिन का वक्त दिया जाता है। जिसकी अंतिम चुनौती में खिलाड़ी को आत्महत्या करने को बोला जाता है।

इस खेल से जुडे एक व्यक्ति बुदेइकिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कई बच्चों को आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed