{"_id":"66d39fcd86468e5bbd00b814","slug":"blood-samples-of-all-the-five-accused-in-the-isbt-gang-dehradun-news-c-5-1-drn1030-490488-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डीएनए मिलान के लिए आरोपियों के लिए गए रक्त के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डीएनए मिलान के लिए आरोपियों के लिए गए रक्त के नमूने
विज्ञापन
Iफोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे नमूने, पीड़िता के कपड़ों से मिले डीएनए से होगा मिलानI
आईएसबीटी सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में सभी पांचों आरोपियों के रक्त के नमूने लिए गए। इन नमूनों का पीड़िता के कपड़ों और अन्य वस्तुओं से मिले डीएनए से मिलान कराया जाएगा। इसके लिए इन नमूनों को फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है।
गौरतलब है कि गत 12 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन की बस का चालक धर्मेंद्र एक किशोरी को दिल्ली आईएसबीटी से लेकर देहरादून आया था। यहां आईएसबीटी पहुंचकर बस के अंदर धर्मेंद्र ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर किशोरी से दुष्कर्म किया। मामले में बाल कल्याण समिति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पिछले दिनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर पुलिस ने कुछ साक्ष्य भी बरामद किए थे। इनमें बस में डाला गया कंबल भी शामिल था। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल और वस्तुओं व कपड़ों आदि से डीएनए सैंपल भी लिए हैं।
अब आरोपियों के डीएनए से इनका मिलान कराने के लिए पुलिस ने कोर्ट में रक्त नमूने लेने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। इस क्रम में कोर्ट के आदेश पर पांचों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट लाया गया। यहां डॉक्टरों ने सभी आरोपियों के रक्त के नमूने लिए, जिन्हें फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। जल्द ही कोर्ट आरोपियों की शिनाख्त परेड कराने संबंधी आदेश भी दे सकती है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले में तेजी से विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।