फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   blood donors club of amar ujala

किसी अंजान की जान बचाने को बढ़ाएं हाथ

Fri, 28 Feb 2014 03:37 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Feb 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
blood donors club of amar ujala

देवभूमि की मानवीय परंपराओं में एक और कड़ी जोड़ते हुए अमर उजाला ब्लड डोनर्स क्लब का गठन कर रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें, छेड़छाड़ प्रकरणः ऐसे हुई थी हरक की युवती से मुलाकात

मकसद यह है कि लोग ब्लड डोनेशन के प्रति जागरूक हों। उन मरीजों की जान बचे जो खून न मिल पाने से बेवक्त मरते हैं और हंसता-खेलता परिवार तबाह हो जाता है। रक्तदान महादान है।
विज्ञापन


पढ़ें, पंचायत में पद चाहिए तो मायके जाना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान करने वाला सेहतमंद होता है और खून लेने वाले को जीवन मिलता है। अमर उजाला से जुड़े रक्तदाताओं की फेहरिस्त लंबी है। इन रक्तदाताओं ने आपदा, और डेंगू फैलने के  वक्त अमर उजाला के बैनर तले लगे शिविरों में रक्तदान किया था।

पढ़ें, नागफनी, उत्तराखंड को बना सकती है धनी


लेकिन ब्लड डोनर्स क्लब के माध्यम से हम इन रक्तदाताओं से एक स्थायी रिश्ता कायम कर रहे हैं। क्लब की शुरुआत सौ रक्तदाताओं को सदस्य बनाकर की जा रही है। क्लब से जुड़ने वाले इन रक्तदाताओं के दुख-सुख में अमर उजाला शरीक रहेगा।

तोहफे और सम्मान के हकदार होंगे
क्लब की ओर से इन रक्तदाताओं को जन्म दिवस, शादी की वर्षगांठ सरीखे मौकों पर तोहफा दिया जाएगा। क्लब का जो सदस्य अधिक बार रक्तदान करेगा उसे रक्तदाता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर अमर उजाला सम्मानित करेगा।

पढ़ें, 4 मई को खोले जाएंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट

इतना ही नहीं अधिक बार ब्लड देने वाले रक्तदाता को सुपर डोनर का खिताब दिया जाएगा। सुपर डोनर की फोटो अमर उजाला में प्रकाशित की जाएगी।

रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए क्लब के बैनर तले सेमिनार, गोष्ठी आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्कूल-कॉलेजों में रैलियां, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

क्लब का सदस्य बनने के लिए संपर्क करें
razas@knp.amarujala.com
मोबाइल नंबर-9675898214 पर एसएमएस करें।

अमर उजाला ब्लड डोनर्स क्लब का सदस्य बनने के इच्छुक व्यक्ति अपना नाम, पता, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, विवाह की तिथि बताएं।

रक्तदान में बेटियों का रिकॉर्ड
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित रक्तदान शिविर में बेटियों ने उत्तराखंड में रिकॉर्ड कायम किया है। एमकेपी कॉलेज में लगे शिविर में 56 लड़कियों ने रक्तदान किया था।

पढ़ें, अब देहरादून से पहले ही रुक जाएंगी ट्रेन

यह अब तक का रिकार्ड है। इसके साथ ही तीन सौ लड़कियों ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिए अपनी सूची बनाकर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed