{"_id":"651c58f924cc7f48430ea255","slug":"block-level-autumn-athletics-competition-was-organized-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-258276-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता क्वासी का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता क्वासी का दबदबा
विज्ञापन
Iबालक और बालिका वर्ग की कई प्रतिभागी जीतेI
राजकीय इंटर कॉलेज क्वासी के मिनी स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंडर 17 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में राजकीय इंटर कॉलेज क्वासी के जयवीर कुंवर प्रथम आए। वहीं अंडर 19 बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज त्यूणी की अंकिता पहले नंबर पर रही।
मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन बीईओ पूजा दानू ने किया। अंडर 17 बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में राजकीय इंटर कॉलेज भटाड़ की कशिश ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में राजकीय इंटर कॉलेज क्वासी के नरेंद्र चौहान पहले स्थान पर आए। बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज क्वासी की मानवी पहली आईं।
अंडर 19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में राजकीय इंटर कॉलेज सावड़ा के मनीष नेगी जीते। इस दौरान यशपाल नेगी, रविंद्र गौड़, जितेंद्र सिंह, सुरेश ठाकुर, उमेश चौहान, सोनिया जैन, रेनू भाटिया, कुलदीप तोमर, यशपाल राणा, शमशेर चौहान, संजय सजवाण आदि उपस्थित रहे।