{"_id":"58732ffd4f1c1be165ba85fd","slug":"blind-voter-can-use-thier-vote-help-of-ncc-nss","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग मतदाता भी कर सकेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग मतदाता भी कर सकेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
विक्रम कप्रवाण/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
अंधा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग महावीर सिंह हो चाहे दिव्या या फिर सुरेंद्र सिंह, घर के आंगन से बाहर आ-जा नहीं सकते। बावजूद वे आगामी विधानसभा चुनाव में अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
उन्हें बूथ तक लाने और घर भेजने के लिए जिला प्रशासन ने योजना बनाई हैं। इन सहित जनपद में 1748 दिव्यांग मतदाता आगामी 15 फरवरी को अपने निकट के पोलिंग बूथ पर मतदान कर केदारनाथ व रुद्र्रप्रयाग विधानसभा से विधायक चुनने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
इन दिव्यांग मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर लाने और वोट देने के बाद घर भेजने की जिम्मेदारी शिक्षा, समाज कल्याण व सैनिक कल्याण विभाग के साथ एनसीसी व एनएसएस के स्वयं सेवियों को दी गई है। इस दौरान प्रशासन यह भी नजर रखेगा कि चिन्हित दिव्यांग मतदाताओं में कितने ने वोट दिया और कितने वंचित रह गए।
विज्ञापन
जो पोलिंग बूथ तक नहीं पहुंच पाए, वे किन कारणों से नहीं पहुंचे, इसका जबाब संबंधित अधिकारियों को देना होगा। प्रशासन ने आगामी चुनाव में जिले में 80 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है। ऐसे में दिव्यांग वोटर को मतदान केंद्र तक लाने व ले जाने वालों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है।
जिले में दिव्यांग वोटर चिन्हित किए जा रहे हैं। वे भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं, इसके लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके लिए विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पूरे कार्य के निरीक्षण के लिए भी अलग से अधिकारी नामित किए जाएंगे।
- रंजना, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग