{"_id":"5dbef3648ebc3e93b31a899a","slug":"blast-during-making-bomb-during-chhath-puja-boy-killed-in-udham-singh-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदला छठ का उत्साह, पटाखा बनाते वक्त हुए विस्फोट में किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदला छठ का उत्साह, पटाखा बनाते वक्त हुए विस्फोट में किशोर की मौत
Sun, 03 Nov 2019 09:06 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिनेशपुर(ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिनेशपुर(ऊधमसिंह नगर)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 03 Nov 2019 09:06 PM IST
सार
- पूर्व बीडीसी सदस्य के बेटे की मौत से परिवार में छाया मातम
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठ पूजा में पटाखा बनाने के लिए गंधक और पोटाश का मिश्रण करते समय हुए विस्फोट से गंभीर रूप से घायल किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद छठ का उत्साह मातम में बदल गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की शाम को बुक्सौरा गांव में नदी किनारे बनाए गए छठ घाट पर उत्साह के साथ त्योहार मनाया जा रहा था। इसी दौरान आतिशबाजी हो रही थी। बताया जा रहा है कि पूर्व बीडीसी सदस्य इंद्र सिंह का बेटा अरुण (14) पटाखा बनाने के लिए अन्य बच्चों के साथ बाजार से गंधक और पोटाश खरीद लाया था।
विज्ञापन
परिजनों उसे छठ घाट पर पटाखा बनाने के लिए मना किया तो वह चुपचाप बुक्सौरा गांव स्थित अपने घर के दो मंजिले में चला गया। ग्रामीणों के अनुसार अरुण गंधक और पोटाश को कूटकर उसका मिश्रण बना रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान जोरदार धमाके के साथ विस्फोट हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल अरुण को तत्काल जिला अस्पताल और वहां से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद अरुण का शव गांव लाने के बाद अंत्येष्टि कर दी गई। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इधर, स्थानीय पुलिस को घटना की कोई जानकारी नहीं हैं।