फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   black money holder caught on camera.

कैमरों में कैद हो गए हैं काले धन वाले, जाने कहां सेव करके रखी है फुटेज?

Wed, 16 Nov 2016 08:29 AM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 16 Nov 2016 08:29 AM IST
विज्ञापन
black money holder caught on camera.
सीसीटीवी - फोटो : Demo pic

500 और 1000 के नोटों पर पाबंदी की घोषणा होते ही सराफा कारोबारियों की दुकानों पर काला धन खपाने पहुंचे कई सफेदपोश यह भूल गए कि इन दुकानों में तीसरी आंख उन्हें देख रही थी। नोट बंदी की घोषणा होने के बाद हड़बड़ी में बैगों में 500 और 1000 के नोट भरकर पहुंचे कई अफसरों, नेताओं की फुटेज इन कैमरों में कैद हो गई है।

विज्ञापन


यह फुटेज इन सफेदपोशों के लिए अब बड़ी मुसीबत बन सकती है, क्योंकि इनकम टैक्स विभाग की सख्ती से परेशान सराफा कारोबारियों ने यह फुटैज सार्वजनिक करने की चेतावनी दे दी है।
विज्ञापन


सराफा कारोबारियों का कहना है कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है, जबकि उन्होंने कालेधन को सोने में बदलने पहुंचे लोगों को खाली हाथ वापस लौटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

काला धन लेकर सराफा की दुकानों पर पहुंच गए

black money holder caught on camera.
सीसीटीवी - फोटो : demo

हर सराफा की दुकान के भीतर और बाहर एचडी कैमरे लगे हुए हैं। जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का एलान किया तो शहर के तमाम नामी काले धन वाले लोग घबरा गए।

उन्हें अपनी दौलत को बचाने को एक ही रास्ता नजर आया, सराफा बाजार। लिहाजा, तमाम सफेदपोश लोग अपने ज्वैलर्स के पास नोटों से भरे बैग लेकर पहुंच गए। ज्वैलर्स ने न तो उन्हें सोना दिया और न ही उनका पैसा लिया लेकिन बैग लेकर आने वाले तमाम बड़े लोग कैमरे में जरूर कैद हो गए।

ज्वैलर्स ने सहेज रखी हैं वीडियो के साथ ऑडियो क्लिप

black money holder caught on camera.
jeweller

यहां तक कि कई ज्वैलर्स के पास तो वीडियो के साथ ही ऑडियो क्लिप भी कैमरे में सेव हो गई है। फिलहाल, सराफा कारोबारी इन फुटेज को किसी को नहीं दे रहे हैं। लेकिन ज्वैलर्स ने साफ किया है कि अगर उन्हें ऐसे ही प्रताड़ित किया जाता रहा तो वह सबकी पोल खोलकर रख देंगे।

ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीन जैन ने कहा कि हमारे पास इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि हमने किसी का पैसा लेकर गलत तरीके से सोना नहीं बेचा है। कई लोगों की फुटेज भी हमारे पास उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed