फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Black Fungus in Uttarakhand: Black Fungus Seven patient Died Today

उत्तराखंड: प्रदेश में ब्लैक फंगस के सात नए मरीज मिले, सात संक्रमितों की हु़ई मौत

Wed, 02 Jun 2021 11:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Jun 2021 11:32 PM IST
सार

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 244 हो गई है। वहीं, 27 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Black Fungus in Uttarakhand: Black Fungus Seven patient Died Today
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस (म्यूकरमायसिस) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को देहरादून जिले में सात नए मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जबकि सात मरीजों ने इलाज के दौरान दमतोड़ा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुल मरीजों की संख्या 222 और 23 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि नैनीताल जिले में 20 मरीज और तीन की मौत हुई है। ऊधमसिंह नगर जिले में एक मरीज और एक की मौत हुई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 1003 नए संक्रमित मिले, 30 की मौत, 2778 मरीज हुए स्वस्थ 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक फंगस के सबसे अधिक 147 मरीज एम्स ऋषिकेश में भर्ती है। जबकि हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में 26, दून मेडिकल कॉलेज में 12, सुशीला तिवारी मेडिकल काॅलेज में 15 मरीजों का इलाज चल रहा है।

सुशीला तिवारी अस्पताल में चार और मरीज भर्ती

सुशीला तिवारी अस्पताल में ब्लैक फंगस के चार और मरीज भर्ती कराए गए हैं। इनमें दो संदिग्ध हैं और दो में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो गई है। सितारंगज निवासी 65 वर्षीय वृद्धा, काशीपुर निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग, खटीमा निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति और बिलासपुर रामपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्धा को भर्ती कराया गया है। बताया कि दो की ब्लैक फंगस की रिपोर्ट पॉजिटिव है जबकि दो का इंतजार है। ब्लैक फंगस के दो मरीजों की बृहस्पतिवार को सर्जरी की जाएगी।

जिले में बुधवार को नैनीताल जिले में कोविड के 119 नए केस आए। जबकि 632 की रिपोर्ट का इंतजार है। एसटीएच मे एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि कोविड के 129 मरीज भर्ती हैं। नौ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। 302 ऑक्सीजन बेड और 12 आईसीयू बेड खाली हैं। कोविड के 18 मरीजों की हालत अतिगंभीर है और 35 गंभीर हैं। कोविड से दो मरीजों की मौत हुई।

ब्लैक फंगस के 450 इंजेक्शन का कोटा आवंटित 

हरिद्वार जनपद को ब्लैक फंगस के 450 इंजेक्टशन का कोटा आवंटित कर दिया गया है। अधिकृत तीनों हॉस्पिटल सीधे शासन से इंजेक्शन ला सकेंगे। हालांकि, फिलहाल ब्लैक फंगस का कोई मरीज जिले में नहीं है। 

कोरोना संक्रमण के बाद ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दी थी, जिससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था। जनपद में ब्लैक फंगस के उपचार के लिए कोई इंजेक्शन नहीं होने के कारण 13 मरीजों में से 12 को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया और एक मरीज का उपचार जौलीग्रांट में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों का उपचार जिले में ही करने के लिए शासन से ब्लैक फंगस इंजेक्शनों की मांग की गई थी।

इससे बुधवार को जनपद के लिए तात्कालिक रूप से 450 इंजेक्शनों का कोटा आवंटित कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि ब्लैक फंगस के उपचार के लिए अधिकृत हॉस्पिटल जया मैक्सवेल हरिद्वार, मिल्ट्री हॉस्पिटल रुड़की और विनय विशाल हॉस्पिटल को 150-150 ब्लैक फंगस इंजेक्शन का कोटा आवंटित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed