फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Black Fungus in Uttarakhand: 20 New patients of black fungus found, three infected died

उत्तराखंड: प्रदेश में ब्लैक फंगस के 20 नए मरीज मिले, तीन संक्रमितों की मौत

Sun, 06 Jun 2021 09:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Jun 2021 09:25 PM IST
सार

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस (म्यूकरमायसिस) से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब तक प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 299 हो गई है, जबकि 47 मरीजों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Black Fungus in Uttarakhand: 20 New patients of black fungus found, three infected died
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड में रविवार को देहरादून जिले में 20 नए मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। तीन मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में कुल मरीजों की संख्या 271 और 41 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, नैनीताल जिले में 27 मरीज और पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी तक ऊधमसिंह नगर जिले में एक मामला और एक मरीज की मौत हुई है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 64 दिन बाद सबसे कम 446 संक्रमित मिले, 23 की मौत, 1580 मरीज हुए स्वस्थ
विज्ञापन


प्रदेेश में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 299 हो गई है, जबकि 47 मरीजों ने दम तोड़ा चुके है। वहीं, 18 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एम्स ऋषिकेश में सबसे अधिक 195 मरीजों का इलाज चल रहा है। हिमालयन अस्पताल में 26, महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में 24, दून मेडिकल कालेज में 12, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 22 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में ब्लैक फंगस इंजेक्शन की कमी नहीं 

प्रदेश में ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) की रोकथाम के लिए एम्फोरेसिन इंजेक्शन का पर्याप्त स्टॉक है। राज्य को अब तक 18 हजार इंजेक्शन मिल चुके हैं। जल्द ही चार हजार इंजेक्शन और मिलेंगे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाइफोसोमन के 400 से अधिक इंजेक्शन की मांग केंद्र को भेजी गई है। 

प्रदेश में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर जिले में 279 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 44 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डा. तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि ब्लैक फंगस मरीजों के इलाज के लिए 15 हजार एम्फोरेसिन इंजेक्शन 27 मई को रुद्रपुर की फार्मा कंपनी से राज्य को मिले हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार से दूसरे स्लॉट में सात हजार इंजेक्शन की और अनुमति मिली थी। जिसमें तीन हजार इंजेक्शन मिल चुके हैं। जल्द ही बाकी इंजेक्शन भी उपलब्ध हो जाएंगे। लाइफोसोमन के 400 से अधिक इंजेक्शन की मांग केंद्र को भेजी गई है। 

सचिव स्वास्थ्य डा. पंकज कुमार पांडे का कहना है कि वर्तमान में ब्लैक फंगस मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन है। सरकार की ओर से ब्लैक फंगस इलाज के लिए अधिकृत 12 अस्पतालों को इंजेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed