{"_id":"6a46b38869a4a560d90f3005","slug":"bktc-vigilant-regarding-monitoring-of-offerings-in-badri-kedar-dham-ensure-maintain-accounts-2026-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Badri-Kedar Dham: राम मंदिर मामले के बाद चढ़ावे की निगरानी के लिए बीकेटीसी सतर्क; लेखा जोखा रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badri-Kedar Dham: राम मंदिर मामले के बाद चढ़ावे की निगरानी के लिए बीकेटीसी सतर्क; लेखा जोखा रखने के निर्देश
Fri, 03 Jul 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 03 Jul 2026 05:00 AM IST
सार
सीईओ ने मंदिर समिति के अधीन दान भेंट, गिनती स्थल, लेखा खजाना, विश्रामगृह, पूजा काउंटर में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि चढ़ावे व दान सामग्री में पारदर्शिता, सतर्कता व निगरानी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
बदरीनाथ-केदारनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले का खुलासा होने के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति(बीकेटीसी) भी केदारनाथ व बदरीनाथ के अधीनस्थ मंदिरों में चढ़ावा व दान सामग्री की निगरानी के लिए सतर्क हो गई है। बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने चढ़ावे की पारदर्शिता व लेखा जोखा रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा निर्देश पर सीईओ ने मंदिर समिति के अधीन दान भेंट, गिनती स्थल, लेखा खजाना, विश्रामगृह, पूजा काउंटर में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि चढ़ावे व दान सामग्री में पारदर्शिता, सतर्कता व निगरानी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Uttarakhand: सीएम धामी के निर्देश, प्रदेश को आपदा प्रबंधन में देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए काम करें
विज्ञापन
Trending Videos
इन दिनों चारधाम यात्रा में रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए बदरीनाथ व केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के चढ़ावे व दान का पूरा लेखा जोखा रखा जाए। किसी तरह की लापरवाही की शिकायत पर मंदिर समिति की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कहना है कि राम मंदिर अयोध्या में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद बीकेटीसी ने बदरीनाथ व केदारनाथ सहित अन्य अधीनस्थ मंदिरों में चढ़ावे पर निगरानी व सतर्कता बढ़ाई गई है। अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों से चढ़ावे पर नजर रखी जाएगी।
मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कहना है कि राम मंदिर अयोध्या में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद बीकेटीसी ने बदरीनाथ व केदारनाथ सहित अन्य अधीनस्थ मंदिरों में चढ़ावे पर निगरानी व सतर्कता बढ़ाई गई है। अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों से चढ़ावे पर नजर रखी जाएगी।