फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BKTC President Hemant Dwivedi praised the decision to recite the Gita in schools

Dehradun News: बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने विद्यालयों में गीता पाठ के फैसले को सराहा

Tue, 23 Dec 2025 07:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
BKTC President Hemant Dwivedi praised the decision to recite the Gita in schools
- बोले - गीता, रामायण व महाभारत केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं हैं, यह जीवन जीने की कला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्कूलों में गीता पाठ के निर्णय को सराहा है। उन्होंने कहा, बीकेटीसी के अधीन संचालित संस्कृत विद्यालयों व महाविद्यालयों में भी गीता पाठ को अधिक प्राथमिकता दी गई है।

द्विवेदी ने जारी बयान में कहा, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति पथ पर अग्रसर है। यूसीसी, नकल विरोधी कानून के साथ ही वर्तमान में प्रदेश सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम से आम जन मानस को लाभ मिल रहा है। गीता, रामायण व महाभारत केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं हैं, यह जीवन जीने की कला, कर्तव्यबोध, अनुशासन, सत्य व कर्मयोग का मार्ग प्रशस्त करने वाले महान ग्रंथ हैं। इन ग्रंथों के अध्ययन से विद्यार्थियों में संस्कार, चरित्र निर्माण और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना सुदृढ़ होगी। नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ेगी। सरकार का निर्णय विद्यार्थियों को नैतिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही समाज में सकारात्मक सोच व समरसता को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed