फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp youth workers do not know about pm modi schemes

ये क्या, BJP कार्यकर्ताओं को ही नहीं पता PM मोदी की योजनाएं

Tue, 27 Jun 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 27 Jun 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
bjp youth workers do not know about pm modi schemes
Demo Pic

इसे हैरानी की ही बात कहेंगे क‌ि मोदी सरकार की उपलब्धियों पर बुलंद नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ताओं को ही पीएम मोदी की योजनाओं के बारे में नहीं पता। जी हां, यह झूठ नहीं ब‌िल्कुल सच है।

विज्ञापन


भाजयुमो के युवा संवाद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सामान्य ज्ञान परीक्षा में चुनिंदा कार्यकर्ता ही पास हो पाए, अन्य तो बगले झांकते रहे। मोदी सरकार की उपलब्धियों को बुलंद नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ता पांच बड़ी योजनाओं से भी वाकिफ न थे।
विज्ञापन


नगर निगम के सभागार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं का बौद्धिक स्तर जाना। उन्होंने मोदी सरकार की पांच बड़ी योजनाएं पूछी तो केवल दो ही कार्यकर्ता आगे आए, जिन्होंने सही जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की कौशल विकास योजना का कार्यालय प्रदेश में कहां खुला है? इसका जवाब भी किसी के पास नहीं था। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं को समाचार पत्रों और पत्रिकाओं का नियमित अध्ययन करना चाहिए।

अध्यक्ष भी पीट रहे माथा

bjp youth workers do not know about pm modi schemes

कार्यकर्ताओं के ऐसे हाल देखकर बीजेपी अध्यक्ष भी अब माथा पीट रहे हैं। केबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिला है। उसी हिसाब से जिम्मेदारी भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार के सामने बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने की सबसे बड़ी चुनौती है।

संगठन मंत्री संजय कुमार ने कहा कि युवाओं को जॉब करने की मानसिकता से बाहर निकलकर जॉब क्रिएटर की सोच रखनी होगी। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ चौधरी ने युवाओं से संबंधित केंद्र मुद्रा लोन, स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप व स्टेंडअप योजना की जानकारी दी। विधायक एवं मेयर विनोद चमोली ने कहा कि युवाओं से बड़ी कोई ताकत नहीं है।  

भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल की अध्यक्षता और भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री नवीन ठाकुर के संचालन में हुए कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौरव पांडे, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, परवादून के जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल

​पछवादून के जिलाध्यक्ष सुखदेव भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर भट्ट, सचिन गुप्ता, प्रदेश मंत्री भावना बोरा, नवीन राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल, राहुल गुप्ता, भाजपा नगर महामंत्री राजेश रावत, सोशल मीडिया प्रभारी निशु गोयल, अरविंद धिल्डियाल आदि इस दौरान मौजूद रहे। इस मौके पर भाजयुमो ने मेयर विनोद चमोली का अभिनंदन भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed