{"_id":"693c28e3da4ec4337004bed8","slug":"bjp-workers-will-fully-cooperate-with-voters-in-sir-chauhan-dehradun-news-c-5-drn1043-854964-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर में मतदाताओं का पूरा सहयोग करेंगे भाजपा कार्यकर्ता : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर में मतदाताओं का पूरा सहयोग करेंगे भाजपा कार्यकर्ता : चौहान
विज्ञापन
-कहा, कांग्रेस के एसआईआर पर शंका और सक्रिय भागेदारी की दोहरी नीति अस्वीकार्य
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारियों पर संतोष जताते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बीएलओ के साथ सहयोग कर सभी मतदाताओं को इस प्रक्रिया से जोड़ेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के संदेह पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि प्रक्रिया पर शंका और कार्यकर्ताओं को इस प्रक्रिया में जुड़ने की बातें दोनों एक साथ नहीं की जा सकती हैं।
चौहान ने स्पष्ट किया कि सभी तरह की संवैधानिक प्रक्रिया के सुचारू संचालन पर भाजपा हमेशा समर्थन करती आई है। लिहाजा हम इसको लेकर प्रदेश सरकार की तैयारियों का समर्थन करते हैं। पार्टी संगठन की कोशिश है कि जनता के सहयोग से एक-एक मान्य मतदाता को सूची में सुनिश्चित करवाएगा। जिसके लिए हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता और बीएलए जनजागरुकता फैलाते हुए चुनाव आयोग को पूरा सहयोग करेंगे।